City News : आलू की आवक तेज, 20 रुपये किलो बिका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रांची. आलू की आवक तेज होने से कीमत में गिरावट आयी है. पंडरा स्थित थोक मंडी में सादा आलू 20 रुपये किलो की दर से बिका. यूपी से गुरुवार को
विज्ञापन
रांची.
आलू की आवक तेज होने से कीमत में गिरावट आयी है. पंडरा स्थित थोक मंडी में सादा आलू 20 रुपये किलो की दर से बिका. यूपी से गुरुवार को 15 ट्रक आलू आया. वहीं नये आलू का भी आवक तेज रहने के कारण यह आलू थोक में 22 रुपये किलो की दर से बिका. वहीं नया सादा आलू 20 रुपये किलो की दर से बिका. यह आलू रांची के आसपास के इलाकों से आया है. इसके अलावा पंजाब सहित अन्य जगहों से भी आलू का आवक शुरू हो गया है. जिसके कारण कीमतें गिरी है. वहीं प्याज 40 से 45 रुपये किलो की दर से बिका. यह प्याज महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात से आया है. इन जगहों से 15 ट्रक प्याज का आवक रहा. प्याज के थोक व्यापारी ने कहा कि जनवरी में कीमतों में 10 रुपये किलो तक की अौर गिरावट आयेगी. क्योंकि उस वक्त तक नया प्याज का आवक तेज हो जायेगा.खुदरा बाजार में भी आलू-प्याज की कीमतें गिरी
बाजार में आलू की आवक तेज होने के कारण खुदरा बाजार में भी कीमतों में कमी आयी है. पुराना सादा आलू 25 से 30 रुपये व नया आलू भी 25 से 30 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. छोटे-छोटे किसान भी आलू लेकर सीधे बाजार पहुंच रहे हैं. इस कारण भी कीमतों में गिरावट आयी है. एक किसान ने कहा कि आलू का उत्पादन अच्छा हुआ है. जल्द ही आलू का आवक तेज हो जायेगा. जिसके बाद कीमत अौर गिरेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










