शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं दुर्गापूजा : थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापूजा को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

सिमराहा. सिमराहा थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने की. बैठक विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे. शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से पूजा में विधि व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सद्भाव का संदेश देता है. पर्व को सब मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रतिमा विसर्जन में प्रशासन द्वारा तय किए गए तिथि, समय व रूट का पूर्णतः पालन होना चाहिए. पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. दुर्गा पूजा पंडाल में विवादित गाना, नारा, स्लोगन, कार्टून आदि का प्रयोग नहीं हो. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. मौके पर एएसआइ पारसनाथ, अमरनाथ झा, मुखिया प्रतिनिधि मो कमालुद्दीन, आफताब आलम, ब्रह्मानंद मंडल, अरविंद विश्वास, सनोज झा, मुनीम अख्तर, अखिलेश यादव, चंदन यादव, सरपंच नन्हे हाजी, तनवीर आलम, नागेश्वर मंडल, पवन कुमार मंडल, सुनील पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola