bhagalpur news. एबीवीपी के छात्र नेता पर जान मारने की नियत से हमला करने का मामला दर्ज

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव ने विवि थाना में एबीवीपी के छात्र नेता पर जान मारने की नियत से हमला करने का केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव ने विवि थाना में एबीवीपी के छात्र नेता पर जान मारने की नियत से हमला करने का केस दर्ज कराया है. उन्होंने थाना में दिये आवेदन में कहा कि गुरुवार को करीब दिन के 12 बजे छात्रों की समस्या को लेकर विवि गया था. तभी एबीवीपी के छात्र नेता कुणाल पांडे, हैप्पी आनंद, शिवम दुबे, हर्षवर्धन मिश्रा, शिव सागर, ऋषि महतो ने लोहे के रड, तलवार, लाठी-डंडा से जान से मारने की नियत से विवि कैंपस में हमला कर दिया. आरोप लगाया कि सूर्य प्रताप, शिवशक्ति तिवारी ने गले से सोने का चैन ले लिया. आरोप लगाया कि सुमित सिंह, आशुतोष तोमर व लक्ष्मण ने जेब से पांच हजार रुपये ले लिये. एबीवीपी के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, विवि थाना के अध्यक्ष बलबीर विलक्षण ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रहा है. वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola