बीपीआरओ ने बीइओ का किया प्रभार ग्रहण

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 01 Sep 2025 4:49 PM

विज्ञापन

बीआरसी भवन के सभागार में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शेखर कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

बिस्फी . बीआरसी भवन के सभागार में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शेखर कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने बीईओ बिमला कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर प्रभार ग्रहण किया. मौके पर शिक्षकों एवं कर्मियों ने नव पदस्थापित बीईओ शेखर कुमार को स्वागत एवं पाग व चादर से किया. बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ शेखर कुमार ने बताया कि प्रखंड के विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढरित करने, शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने तथा सरकार द्वारा छात्र हित में चलाए जा रहे सभी योजनाओं का शत प्रतिशत अनुपालन सूचित करने की मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा को गुणवत्ता में सुधार लाना हमारा मूल उद्देश्य होगा. इसमें सभी शिक्षक का सहयोग अपेक्षित है. सेवानिवृत्त बीईओ विमला कुमारी ने कहा कि मैं प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जो भी पहल की उसे बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ शेखर कुमार मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे. यह अपेक्षा है. मौके पर कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola