Bokaro News : चास-बोकारो की जनता को मिलेगी बेहतर व सुचारू बिजली : श्वेता सिंह

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले के चास व आसपास के क्षेत्रों की वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिले के चास व आसपास के क्षेत्रों की वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड कैबिनेट द्वारा 132 केवी-चंदनकियारी–आईटीआई मोड़ चास संचरण लाइन के निर्माण के लिये लगभग 78 करोड़ रुपये व 132 केवी दुग्दा-आईटीआई मोड़ चास संचरण लाइन के निर्माण के लिये लगभग 83 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसके अतिरिक्त आइटीआइ मोड़-चास में 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन की स्थापना भी अब टेंडर प्रक्रिया में है. इन निर्णयों से पूरे चास-बोकारो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ होगा

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा : यह चास-बोकारो की जनता के लिए बड़ी सौगात है. बताया : इस विषय को लेकर वे लगातार प्रयासरत रहीं, समय-समय पर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखते रही हैं और विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. कहा : यह सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि चास और आसपास के क्षेत्रों की जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति है. इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola