Bokaro News : दुर्गा पूजा को ले बोकारो के यातायात व्यवस्था में बदलाव

Published by :ANAND KUMAR UPADHYAY
Published at :26 Sep 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : दुर्गा पूजा को ले बोकारो के यातायात व्यवस्था में बदलाव

Bokaro News : 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक अपराह्न दो से रात्रि 12 बजे तक व्यवस्था रहेगी लागू, एसडीओ चास व डीएसपी ट्रैफिक ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन

बोकारो, दुर्गा पूजा में बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडालों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं व वाहनों की भीड़ जुटती है. विधि-व्यवस्था व सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक अपराह्न दो बजे से रात्रि 12 बजे तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा. इसे लेकर एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा व ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने संबंधित बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश के अनुसार तय समय सीमा तक यातायात रूट में परिवर्तन रहेगा. संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहनों को निर्धारित समय व स्थल पर रोकना सुनिश्चित करेंगे. यह आदेश 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक के लिए प्रभावी रहेगा.

ये होगा रूट चार्ट

माराफारी थाना : मूर्ति विसर्जन के समय एनएच-23 का दोनों लेन चालू रहेगा. बालीडीह से बोकारो की ओर आने वाले मार्ग पर आधा रास्ता में जुलूस चलेगा व आधा रास्ता में चार पहिया, तीन पहिया व दो पहिया वाहनों का परिचालन रहेगा. जुलूस के समय बालीडीह से बोकारो की ओर आने वाले भारी वाहनों को स्टेशन मोड़ बालीडीह में रुकेगा. आइटीआइ मोड़ से बालीडीह की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तेलीडीह फोरलेन चौक के पास रोका जायेगा. जुलूस के समय बालीडीह से नया मोड़ की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों का वैकल्पिक मार्ग स्टेशन मोड़ से रेलवे पुल से माराफारी होते हुए नया मोड़ की ओर रहेगा. जोधाडीह मोड़ की ओर से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. आइटीआइ मोड़ (बाइक शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. चेकपोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. चास से नया मोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया व तीन पहिया वाहन हवाई अड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेंद्र चौक होते हुए नया मोड़ की ओर जायेगी. एमजीएम स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा. बसंती मोड़ से कालीबाड़ी की ओर जाने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

हटिया मोड़ (शहीद एनायत चौक) की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया व तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा. जरीडीह टोल प्लाजा व जरीडीह फोरलेन चौक से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा. तेलमच्चो से सेक्टर 11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पुलिस केंद्र मोड़ हाइवे से सेक्टर 12 मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. तेलमच्चो टोल प्लाजा, तलगड़िया मोड़, आइटीआइ मोड़, टाड़ बालीडीह टोल प्लाजा व पिंड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर जरूरत अनुसार भारी वाहनों को रोका जायेगा. शहरी क्षेत्र में सुबह आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola