Bokaro News : बिनोद महोत्सव का समापन, प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

Updated at : 26 Feb 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बिनोद महोत्सव का समापन, प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

<P>तलगड़िया, बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह में बिनोद बिहारी महतो स्मारक मेला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय बिनोद महोत्सव बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. इस

विज्ञापन

तलगड़िया, बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह में बिनोद बिहारी महतो स्मारक मेला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय बिनोद महोत्सव बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. इस अवसर अवसर छऊ व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि चास थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने किया. हेम सिंह महतो व दीपक कुमार महतो छऊ नृत्य पार्टी पुरुलिया के कलाकारों ने प्रस्तुत किया.

कलाकारों ने नृत्य की दी प्रस्तुति

वहीं झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों ने हिंदी, बांग्ला, खोरठा, भोजपुरी, आदवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. छऊ नृत्य पार्टी को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुखिया बासुदेव रजवार, जेएलकेएम नेता अर्जुन राजवार, जिपस प्रतिनिधि सुसेन राजवार, अध्यक्ष महानंद महतो, डाॅ कन्हैयालाल लाल महतो, रुप चांद महतो, मोहन महतो, मनोज महतो, बिष्णुनाथ महतो, राम पद महतो व ग्रामीण उपस्थित थे.

बुढ़िबिनोर हरि मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन

तलगड़िया, चंदाहा पंचायत के बुढ़िबिनोर हरि मंदिर में चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन बुधवार से शुरू हुआ. बाकुंड़ा पश्चिम बंगाल की कीर्तन गायिका कुमारी ज्योत्सना दास द्वारा नियमित श्री श्री राधा कृष्ण लीला गान प्रस्तुत किया जायेगा. 28 फरवरी को रासलीला व एक मार्च को कुंज भंग व भंडारा के साथ समापन होगी. भंडारा का भी आयोजन किया गया है. आयोजन को लेकर बुढ़िबिनोर सोलह आना कमेटी व ग्रामीण जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola