Bokaro News : अभिभावकों की सहमति से अति कुपोषित दो बच्चों को गोद लें पर्यवेक्षिका : डीडीसी

Updated at : 29 Jan 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : अभिभावकों की सहमति से अति कुपोषित दो बच्चों को गोद लें पर्यवेक्षिका : डीडीसी

<P>बोकारो, उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग व सामाजिक सुरक्षा की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य

विज्ञापन

बोकारो, उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग व सामाजिक सुरक्षा की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा किया. डीडीसी ने कहा कि विद्यालय प्रधानाध्यापकों से सर्टिफिकेट प्राप्त करें कि योजना से जुड़ने की आहर्ता रखने वाली कोई भी छात्रा छूटी तो नहीं है. डीडीसी ने इस कार्य को हर हाल में महिला पर्यवेक्षिकाओं को (एलएस) को पांच फरवरी तक पूरा करने को कहा. गंभीर तीव्र कुपोषण (सैम) -मध्यम तीव्र कुपोषण (मैम) की समीक्षा की. उन्होंने सभी एलएस को गंभीर तीव्र कुपोषण पीड़ित दो बच्चों को अभिभावकों की सहमति से गोद लेने की बात कही. उन्हें गोद लेकर नजदीकी कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में भर्ती कराकर क्लोज मानीटरिंग करने की बात कही. उन्हें डाइट, फ्रूट बासकेट उपलब्ध करायें. डीडीसी ने कहा : इन बच्चों की तब -तक देखभाल करें, जब तक वह ग्रीन जोन में नहीं आ जायें.

विद्यालय में उपलब्ध आवेदन को प्राप्त कर जिला कार्यालय को कराये उपलब्ध

डीडीसी श्री प्रसाद ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में परियोजनावार लक्ष्य व उपलब्धि की समीक्षा की. इस क्रम में शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध आंकड़ा व परियोजना से जिला को प्राप्त आवेदनों में 9,706 अंतर पाया गया. इस अंतर को समाप्त करने के लिए सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित कर विद्यालय में उपलब्ध आवेदन को प्राप्त कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

अलग से प्रोफाइल संचिका खुलेगी : डॉ सुमन

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने कहा कि परियोजना स्तर पर महिला पर्यवेक्षिकाओं की ओर से जिन दो अति कुपोषित बच्चों को गोद लेंगी, उनकी एक अलग से प्रोफाइल सहित संचिका खोलेंगी. परियोजना स्तर पर संधारण होगा, ताकि यह पता चल सके कि बच्चा अति कुपोषित से सामान्य श्रेणी में आ चुका है. साथ ही, यह कार्य महिला पर्वेक्षिका के मूल्यांकन का एक बिंदु होगा. डीपीएम यूआइडी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए आयोजित शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि पोषक क्षेत्र में शून्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत प्रतिशत आधार पंजीकरण सुनिश्चित करें. स्थानीय स्तर पर इसका प्रचार – प्रसार करें.

पोषण ट्रेकर एप से डाटा करें अपडेट

डीडीसी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हितकरण, केंद्र में विद्युत कनेक्शन, सेविका-सहायिक चयन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि के प्रगति की भी समीक्षा की. जरूरी दिशा निर्देश दिया. डीडीसी ने पोषण ट्रेकर एप का इस्तेमाल करते हुए डाटा को अपडेट करने व मानिटरिंग करने को कहा. वहीं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभुकों को चिन्हित कर, उन्हें योजना के तहत किस्त की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया.

मंईयां योजना के लाभुकों का फिर से हो भौतिक सत्यापन

डीडीसी ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा क्रम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिला से उपलब्ध 07 हजार लाभुकों के डाटा का पुनः घर – घर जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने तीन दिनों में सभी एलएस को आंगनबाड़ी कर्मियों के सहयोग से इसे पूरा करने को कहा.मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत सभी प्रखंड की महिला पर्वेक्षिका व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola