पटना से चोरी की गयी बाइक रजौली में बरामद, चोर गिरफ्तार

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 01 Sep 2025 7:46 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव से रविवार की रात पुलिस बलों ने पटना से चोरी की गयी उजले रंग की अपाची बाइक बरामद की. साथ ही एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

पांच वारंटियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो कैप्शन -थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार लोग

प्रतिनिधि, रजौली

थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव से रविवार की रात पुलिस बलों ने पटना से चोरी की गयी उजले रंग की अपाची बाइक बरामद की. साथ ही एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे चोरी की बाइक को लेकर गुप्त सूचना मिली. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर सशस्त्र बलों के सहयोग से एकम्बा गांव की ओर निकले. एकम्बा गांव पहुंचते ही दो लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिसे पुलिस बलों ने पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान भाग रहे युवकों में से एकम्बा गांव निवासी कुलदीप यादव के पुत्र राकेश कुमार को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा युवक एकम्बा गांव निवासी लालो राजवंशी के पुत्र अजीत कुमार भागने में सफल रहा. पुलिस गिरफ्त में रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त अजित की मदद से पटना के गंगा घाट के समीप लॉ कॉलेज से अपाची बाइक संख्या बीआर 01 इएन 4111 को चुराकर कर लाया था, जिसे वह गांव में ही मिट्टी के घर में छुपाकर रखे हुए है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरी की बाइक को बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के बाइक की बरामदगी और गिरफ्तार व फरार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं दूसरी ओर कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में चार वांछित लोगों को पुलिसबलों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में अधबरवा गांव निवासी लखन राजवंशी के पुत्र प्रसाद राजवंशी व जमुना राजवंशी व बद्री राजवंशी के पुत्र मेवालाल राजवंशी व सत्येंद्र राजवंशी शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों की स्वास्थ्य जांच सोमवार को अस्पताल में करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola