ePaper

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर हो चुका है डिसऑर्डर : तेजस्वी यादव

Updated at : 20 May 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में लॉ एंड ऑर्डर हो चुका है डिसऑर्डर : तेजस्वी यादव

प्रेसवार्ता में तेजस्वी ने कहा-समाज का हर वर्ग अपराधियों से हो भयभीत

राजद की सरकार आयेगी, तो 200 यूनिट बिजली फ्री व पांच सौ में मिलेगा गैस सिलिंडर

वरीय संवाददाता, बोधगया

विज्ञापन

प्रेसवार्ता में तेजस्वी ने कहा-समाज का हर वर्ग अपराधियों से हो भयभीत

राजद की सरकार आयेगी, तो 200 यूनिट बिजली फ्री व पांच सौ में मिलेगा गैस सिलिंडर

वरीय संवाददाता, बोधगया

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब 200 राउंड गोलियां नहीं चल रही हैं. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर अब डिसऑर्डर हो चुका है. समाज के व्यवसायी से लेकर हर वर्ग के लोग भयभीत हो चुके हैं. सरकार अचेत अवस्था में पहुंच चुकी है. बिहार में अफसरशाही हावी हो चुका है. इस कारण अब जनता भी ऊब चुकी है. मुख्यमंत्री टायर्ड हो चुके हैं व रिटायर्ड अधिकारियों व भ्रष्टाचार में संलिप्त चंद मंत्रियों के बल पर काम हो रहा है. मंगलवार को बोधगया में प्रेसवार्ता करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कहीं भी जनता के सुख-दुख में बिहार सरकार का एक भी मंत्री खड़ा नहीं है. लेकिन, हम विपक्ष के लोग जनता के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर तक भ्रष्टाचार हावी है. महंगाई चरम पर है. बिहार गरीबी में नंबर वन है. बेरोजगारी में नंबर वन है. सबसे ज्यादा पलायन भी बिहार में होता है. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैली हुई है. अधिकारी किसी जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते हैं. 20 साल पुरानी खटारा सरकार है. इस कारण इस बार बिहार की जनता बदलाव करेगी.

कई योजनाएं लायेंगे

उन्होंने कहा, हमारी सरकार आयेगी, तो माई-बहिन योजना लायेंगे, जिसमें हर महीने 2500 रुपये दिये जायेंगे. डेमोसाइल नीति लायी जायेगी. पासी समाज के लिए ताड़ी को शराबबंदी कानून से अलग किया जायेगा. इसी तरह और भी कई योजनाएं लायी जायेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार को घुटने टेकने पर विवश कर देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में काफी कम अंतर से हमारे प्रत्याशियों की हार हुई थी. वह भी येन-केन तिकड़म के कारण. हमलोग कोर्ट भी गये थे. इसी तरह उन्होंने बिहार में चीनी मिल व अन्य समस्याओं पर भी अपनी बातें रखीं.

कुमार सर्वजीत से जाना हाल

उन्होंने कहा कि सैनिकों की तरह पारा मिलिटरी फोर्स को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए. इसको लेकर संसद में भी आवाज उठायी गयी है व अब गृहमंत्री को पत्र भी लिखा है. मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, गुरुआ विधायक बिनय कुमार, पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह, राजद जिलाध्यक्ष पूर्वी मोहम्मद निजाम सहित अन्य मौजूद रहे. प्रेसवार्ता के बाद तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत के आवास पर पहुंचे व उनसे हालचाल पूछा व जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola