भागलपुर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मंडप विवाह भवन में शनिवार को मंडल अध्यक्ष जयकांत विश्वास की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह पार्टी की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मंडप विवाह भवन में शनिवार को मंडल अध्यक्ष जयकांत विश्वास की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह पार्टी की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राय, विधायिका निशा सिंह उपस्थित हुई. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम में पहुंच कर सफल बनाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर बूथ कमेटी मजबूती पर विशेष बल दिया जाय. विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हम सभी लोगों को हिस्सा लेना है. मंच संचालन निपम उपाध्याय ने किया. मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा, प्रेम प्रकाश, जिला महामंत्री तपन अधिकारी, उमोरकश उर्फ बिट्टू, रतन मंडल, सूरज सिंह, परिमल मंडल, शुभकला देवी, दीनानाथ भगत, राजू शर्मा, शंकर मंडल, ब्रह्मदेव मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




