बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यशाला आयोजित

Updated at : 13 Feb 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यशाला आयोजित

<P><H2>महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति करें जागरूक</H2></P>लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में लखीसराय जिले के

विज्ञापन

महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति करें जागरूक

लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तत्वावधान में लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत मननपुर बाजार में आनंद फाउंडेशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल होने के उपलक्ष में ‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित डीपीएम डॉ मनोज कुमार सिंहा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने महिलाओं को लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. साथ ही मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम में केंद्र प्रशासक पूनम कुमार ने बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाएं या किशोरियां वन स्टॉप सेंटर पर आकर या 181 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने लैंगिक भेदभाव, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं वित्तीय क्षेत्र में जागरूक किया. इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से महिला एवं बाल विकास निगम का लक्ष्य है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें. मौके पर सेंटर कार्डिनेडर राहुल कुमार, ट्रेनर संगीता कुमारी, रेशमा कुमारी, फील्ड मोबिलाइज सौरभ कुमार, नेहा कुमारी, जुली कुमारी, मधु कुमारी, काजल कुमारी मौजूद रही.

—————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola