Bettiah : विभिन्न मामलों में 19 आरोपित गिरफ्तार

Published by : MADHUKAR MISHRA Updated At : 11 May 2025 4:38 PM

विज्ञापन

Bettiah : बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 19 आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने

विज्ञापन

Bettiah : बेतिया . विभिन्न थाने की पुलिस शनिवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 19 आरोपितों को गिरफ्तार की है. पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में चार वारंटी समेत 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय दस वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 75 लीटर 590 मिलीलीटर शराब, दो किलो 650 ग्राम गांजा, तीन सौ लीटर स्प्रीट, बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्राली व छह बाइक जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से दो लाख 34 हजार रुपये जुर्माना वसूल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola