ePaper

Bettiah : 49 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ चार शराब तस्कर गिरफ्तार, जेल

Updated at : 11 May 2025 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : 49 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ चार शराब तस्कर गिरफ्तार, जेल

Bettiah : सिकटा . पुलिस ने 49 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के

विज्ञापन

Bettiah : सिकटा . पुलिस ने 49 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के बेहरी गांव निवासी राजेश कुमार, अरुण कुमार, नीरज कुमार और और राहुल कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक से शराब के तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संभावित जगह की घेराबंदी कर दी. इसी बीच पड़ोसी देश नेपाल की तरफ से दो बाइक तेजी से आते देख पुलिस के जवान सक्रिय हो गए. इसी बीच बाइक सवार शराब तस्करों ने पुलिस के गाड़ी को देखकर बाइक मोडकर भागने लगे, तब तक बाइक फिसल गया और गिर गये. जैसे ही वे गिर गए, पुलिस के जवानों ने दोनों बाइक पर सवार चारों लोगों की तलाशी लिया तो उन लोगों के पास से शराब बरामद किया गया. मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के बीच प्राथमिक की दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रोशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चारों शराब की खेप लेकर नेपाल की तरफ से आ रहे थे. जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MADHUKAR MISHRA

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

MADHUKAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola