बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 08 Feb 2026 4:20 PM

विज्ञापन

: बाराती गाड़ी प्रतापपुर से लौट रही थी इटखोरी. चतरा रोड में वन विभाग के अतिथि गृह के पास एक बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

: बाराती गाड़ी प्रतापपुर से लौट रही थी इटखोरी. चतरा रोड में वन विभाग के अतिथि गृह के पास एक बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार लाेग घायल हो गये. मृतक की पहचान धनबाद के मनोज राम के रूप में की गयी, जिनकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल हजारीबाग में हु़ई. घायलों में सिरमतपुर गांव निवासी सुकेश सिंह, मधेश चंद्रवंशी, अभय चंद्रवंशी व आर्यन चंद्रवंशी शामिल हैं. सभी का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. बताया गया कि बाराती गाड़ी प्रतापपुर से लौट रही थी, जिसमें आठ लोग सवार थे. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. वन विभाग के अतिथि गृह के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक पेड़ में टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में बैठे पांच लोग घायल हो गये. घायलाें को हजारीबाग सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में मनोज राम की मौत हो गयी. मनोज राम अपने साला के बेटे विपिन कुमार की शादी में आये थे. इस घटना से शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया.

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola