ePaper

जर्जर सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया शांतिपूर्ण मार्च

Updated at : 25 Sep 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया शांतिपूर्ण मार्च

प्रखंड के राधाउर गांव में सड़क की दयनीय स्थिति व विभाग की टाल मटोल रवैये के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने गुरुवार को शांतिपूर्ण सड़क मार्च किया.

विज्ञापन

सुरसंड. प्रखंड के राधाउर गांव में सड़क की दयनीय स्थिति व विभाग की टाल मटोल रवैये के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने गुरुवार को शांतिपूर्ण सड़क मार्च किया. मार्च के दौरान ग्रामीण विरोध में बैनर लिए हुए नारेबाजी कर रहे थे. वहीं, राधाउर व मकुनहिया गांव में दर्जनों लोगों ने अपने-अपने घरों पर विरोध में बैनर लगा रखा था. इस मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बिभाष कुमार पाल, सहायक अभियंता बालेश्वर यादव, बीडीओ कृष्णा राम, सीओ सतीश कुमार व स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. इस बाबत पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता पाल ने बताया कि कार्य की स्वीकृति के लिए विभाग के जेइ को भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही यथाशीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. विदित हो कि राधाउर मोड़ एनएच 227 से उक्त सड़क बाजपट्टी स्टेट हाइवे को जोड़ती है.

— मुखिया ने सांसद को सड़क की स्थिति से कराया था अवगत

राधाउर पंचायत के मुखिया रविशंकर ने पांच मई 2024 को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र के माध्यम से सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था. मुखिया के पत्र के आलोक में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने 28 अगस्त 2025 को अपर अभियंता सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार पटना को पत्र प्रेषित कर उक्त सड़क का अवलोकन करते हुए यथाशीघ्र कार्य कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आदेश देने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त सड़क की जर्जर स्थिति से भी विभाग को अवगत कराया था. बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो सका. विदित हो कि 27 अगस्त 2025 को उक्त सड़क का निरीक्षण करने विभाग के कार्यपालक अभियंता बिभाष कुमार पाल, सहायक अभियंता बालेश्वर यादव व जेइ राधाउर गांव पहुचे थे. जहां ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों के बुलाने की मांग पर उक्त तीनों अधिकारियों को पांच घंटे तक रोके रखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola