बछवाड़ा में स्नान के दौरान किशोरी व मटिहानी में पानी में डूबने से मासूम की गयी जान
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 01 Sep 2025 10:19 PM
जिले में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मटिहानी और बछवाड़ा में घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
वहीं दूसरी ओर मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत तीन महाजी चौधरीपट्टी वार्ड नंबर 19 निवासी संतोष कुमार के दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ नंदन कुमार की गंगा नदी के बाढ़ पानी में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गंगा बाढ़ की पानी घर के चारों तरफ घिरा हुआ है और सड़क पर भी काफी पानी है. सड़क के बगल में अधिक पानी में चले जाने पर बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. बच्चे के डूबने की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गयी. बताया जाता है कि संतोष कुमार के इकलौते पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ नंदन कुमार की मौत से घर का चिराग बुझ गया. मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की खबर सुनकर मटिहानी अंचलाधिकारी पृथा अखौरी एवं मटिहानी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. मटिहानी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं मटिहानी अंचलाधिकारी पृथा अखौरी ने बताया की प्रक्रिया के तहत आपदा से मिलने वाली राशि मृतक के परिजनों को दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










