Darbhanga: लाउड स्पीकर का मुंह घुमाने के विवाद में मारपीट का आरोप

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

यह आरोप लगाते हुए अजय कुमार राम की पत्नी मीना देवी ने थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जाले. नगर परिषद क्षेत्र के खेसर में लाउड स्पीकर का मुंह दूसरी तरफ करने के लिए कहने पर एक अनुसूचित जाति के परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का मामला सामने आया है. यह आरोप लगाते हुए अजय कुमार राम की पत्नी मीना देवी ने थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि उसके घर के समीप चार लाउडस्पीकर लगे हुए हैं. इसमें एक का मुंह उसके घर की ओर है. पति ने उस लाउडस्पीकर का मुंह घुमाने का आग्रह ग्रामीण माखन साह के पुत्र नन्दलाल साह से कर रहे थे. इसपर राज कुमार साह के पुत्र लालबाबू साह अपने दोनों पुत्र चितरंजन साह व निरंजन साह के साथ जातिसूचक गाली देते हुए लाठी से मारपीट शुरू कर दी. पति के साथ पुत्र मयंक कुमार को भी पीटकर बेहोश कर दिया. पुत्र को बचाने गयी तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी. नाबालिग पुत्री मीरा कुमारी को भी घायल कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर एसआइ शिव कुमार सिंह को तहकीकात का जिम्मा सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola