Motihari : अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव 15 अक्टूबर को

Edited by HIMANSHU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव 15 अक्टूबर को होगा. तीन सितंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

चकिया. अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव 15 अक्टूबर को होगा. तीन सितंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 17 सितंबर को समाप्त हो गई. इसके बाद 18 सितंबर से इसके लिए नामांकन भरा जाना शुरू कर दिया गया. गुरुवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था. तीन अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रकिया चलेगी. निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश प्रसाद, देवनारायण पांडे, मनोज कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार पांडे उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक, विनय कुमार सिंह,सैयद सेराजुद्दिन,केशव कुमार महासचिव पद पर त्रिवेणी प्रसाद सिंह, उमेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, विरेन्द्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष पद पर तरुण कुमार, संजय कुमार द्वितीय, ध्रुव राय ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर राममनोहर कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, विक्रम कुमार तथा सहायक सचिव पद पर अशोक कुमार शर्मा, दिग्विजय नारायण सिंह सुशांत कुमार निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नन्हे कुमार सिंह का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola