आज और कल जिलास्तरीय खेल का होगा आयोजन

Updated at : 30 Jan 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
आज और कल जिलास्तरीय खेल का होगा आयोजन

नवादा कार्यालय. ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से युवा कार्य व खेल मंत्रालय भारत सरकार से संचालित संस्था नेहरू युवा केंद्र से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 31 जनवरी व

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से युवा कार्य व खेल मंत्रालय भारत सरकार से संचालित संस्था नेहरू युवा केंद्र से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 31 जनवरी व एक फरवरी आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में प्रखंड के वैसे खिलाड़ी भाग लेंगे, जो प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता या प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं. खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए फुटबॉल, बैडमिंटन व रिले रेस. वहीं बालिकाओं के लिए कबड्डी, बैडमिंटन व रिले रेस होंगे. फुटबॉल खेल का आयोजन मिर्जापुर खेल मैदान में बैडमिंटन खेल इंडोर हाल में 31 जनवरी को खेला जायेगा. एक फरवरी को कादिरगंज स्टेडियम में कबड्डी व रिले रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी. पुरस्कार वितरण व समापन करके विजेता खिलाड़ियों का चयन जिला टीम में किया जायेगा. सभी विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार वर्मा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में भूमिका निभायेंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में एनवाइके से मनीष कुमार गिरी, सतीश कुमार, अरविंद कुमार, शिव कुमार प्रसाद, दिनेश कुमार आदि लोग लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola