ePaper

दो कारों से 677 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2026 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
दो कारों से 677 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

दो कारों से 677 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डोभी. डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा पुलिस ने अपने ही थाना गेट के सामने चेकिंग के दौरान शराब लदी दो कारों को जब्त किया है. साथ ही दर्जनों बोतलों में 677 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त की है. शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. बेहरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले विक्की कुमार और झारखंड के रांची के रातू थाना क्षेत्र के बगलता नया टोली सिमलिया मुहल्ले के रहने वाले लाल बिहारी कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाजों ने पुलिस देखते ही कारों को वापस ले जाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. दारोगा के बयान पर दोनों शराब धंधेबाजों व दोनों कार के ऑनरों के विरुद्ध केस दर्ज कर की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola