Motihari : खड़े ट्रक से 61 बोरी इंडिया गेट चावल चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited by HIMANSHU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चावल लदे खड़े ट्रक से 61 बोरी इंडिया गेट चावल चोरी होने की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

घोड़ासहन. चावल लदे खड़े ट्रक से 61 बोरी इंडिया गेट चावल चोरी होने की घटना सामने आयी है. घटना थाना क्षेत्र के पुरनहिया मोड़ पर गुरुवार की सुबह की है. दिल्ली से इंडिया गेट चावल लेकर घोड़ासहन बाजार के लिए चो ट्रक से उक्त जगह चोरों ने ट्रक का रस्सा व तिरपाल काटकर चावल की बोरी चोरी कर ली. चोरी का आरोप ट्रक चालक लगारहा है. उक्त चोरी की घटना को लेकर यूपी के डाडोंन अतरौली अलीगढ़ थाना क्षेत्र के भमोरी खुर्द आलमपुर गांव निवासी ट्रक चालक नीतू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज को लेकर थाना में आवेदन दिया है. गुरुवार की सुबह करीब 4:45 बजे जगीरहा मोड़ पर अपना ट्रक लगाकर वहीं परचाय दुकानदार के पास चाय पी. चाय पीते ही गहरी नींद आ गई और मैं सो गया. जब मेरी नींद खुली तब देखा कि ट्रक का रस्सा कटा है और ट्रक से 61 बोरी चावल उतार लिया गया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिला है. पुलिस द्वारा अगल बगल के सीसीटीवी की जांच की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola