ePaper

नगर निगम के 27 पार्षदों ने सीएम को लिखी चिठ्ठी, जांच की मांग

Updated at : 25 Sep 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम के 27 पार्षदों ने सीएम को लिखी चिठ्ठी, जांच की मांग

नगर निगम में कथित रूप से हुए डीजल घोटाले का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

बेतिया. नगर निगम में कथित रूप से हुए डीजल घोटाले का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है. महापौर के पति सह पार्षद रोहित कुमार सिकारिया सहित कुल 27 नगर निगम पार्षदगण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विभागीय मंत्री व अधिकारियों को सामूहिक आवेदन देकर महापौर पर लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पार्षद रोहित सिकारिया ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि महापौर गरिमा देवी सिकारिया तथा उनपर डीजल चोरी का इल्जाम लगाया गया है. जबकि नगर निगम बोर्ड ने बहुत पहले ही महापौर की अध्यक्षता में बहुमत से इस मामले की जांच व दोषी पर कार्रवाई की मांग कर चुकी है. इसके बाद भी महापौर पर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है. यदि महापौर या मेरी तनिक भी संलिप्तता होती तो इस मामले में जांच की मांग नगर निगम बोर्ड की ओर से सरकार को पत्र लिखकर क्यों की जाती. रोहित ने बताया कि इमानदार महिला महापौर के विरुद्ध झूठा आरोप लगाकर उन्हें समाज में बदनाम तथा महिला समाज को अपमानित करने का जो प्रयास किया गया है, उसकी हम सभी 27 वार्ड पार्षद घोर निंदा करते हैं. मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में इन 27 पार्षदों ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के साथ तत्कालीन नगर आयुक्त और अन्य दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ यह शिकायत विभागीय सचिव, नगर विकास विभाग के मंत्री, विभाग के मुख्य सचिव, संयुक्त सचिव के साथ ही स्थानीय जिला पदाधिकारी, महापौर, नगर आयुक्त को भी भेजते हुए डीजल चोरी के अनर्गल आरोपों की उच्च स्तरीय जांच और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola