Motihari: 13 वाहनों से 26 हजार वसूला गया जुर्माना
Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 5:47 PM
शहर में ऑपरेशन ई-रिक्सा चलाया जा रहा है. पहले दिन गुरुवार को 13 ई-रिक्सा से 26 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
Motihari: मोतिहारी. शहर में ऑपरेशन ई-रिक्सा चलाया जा रहा है. पहले दिन सोमवार को 13 ई-रिक्सा से 26 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.वहीं नाबालिग बच्चों द्वारा चलाये जा रहे दो ई-रिक्सा को जब्त किया गया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बाल श्रम व यातायात नियमों के उल्लघंन के खिलाफ यह अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत 18 साल से कम उम्र के किसी भी नाबालिग को ई-रिक्सा या ऑटो चलाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वाहनों को जब्त कर उसके मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी. यह बाल श्रम अधिनियम व मोटर वाहन अधिनियम के तहक की होगी. कहा कि नाबालिग चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता. उनकों यातायात नियमों की जानकारी भी नहीं होती. इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को जोखिम भरे कार्यों से दूर रखना और सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










