एसपी के जनता दरबार में पड़े 10 आवेदन, लोगों ने लगायी न्याय का गुहार

Updated at : 25 Sep 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी के जनता दरबार में पड़े 10 आवेदन, लोगों ने लगायी न्याय का गुहार

एसपी के जनता दरबार में पड़े 10 आवेदन, लोगों ने लगायी न्याय का गुहार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के जनता दरबार में गुरुवार को 10 फरियादियों ने आवेदक देकर न्याय की गुहार लगायी है. उक्त मामले में एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने को एसपी कार्यालय पहुंचे. लोगों ने अपनी शिकायत को लेकर एसपी शिखर चौधरी को आवेदन दिया. इन आवेदनों में जमीनी विवाद, आरोपित की गिरफ्तारी, प्राथमिकी दर्ज करने, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों को लेकर 10 लोगों ने एसपी को आवेदन दिया. एसपी ने आवेदकों की शिकायत सुनी तथा उनकी समस्या निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola