West Bengal Breaking News : अलीपुर मौसम विभाग का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
अलीपुर मौसम विभाग का फेसबुक अकाउंट हैक
अलीपुर मौसम विभाग का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. गौरतलब है कि मौसम संबंधी सभी महत्वपूर्ण अपडेट दिए जाते थे.
चोर धरो जेल भरो भाजपा का बर्दवान में जुलूस
बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : शनिवार को बर्दवान सदर भाजपा पार्टी द्वारा राज्य की तृणमूल सरकार के खिलाफ चोर धरो जेल भरो की मांग पर विशाल जुलूस निकाल कर प्रतिवाद जताया. इस दौरान जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष अभिजीत ता समेत भाजपा के अन्य नेता गण और कार्यकर्ता गण मौजूद थे. इस दौरान एक पथ सभा का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा नेता अभिजीत ता ने कहा की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार लिप्त सरकार है. इसके नेता मंत्री सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है एक और जहां इस सरकार के शिक्षा मंत्री जेल में है. वहीं अब खाद्य मंत्री भी जेल में है. इसके साथ ही अन्य कई इसके विधायक और मंत्री भी जेल में है. यह सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है. जनता के राशन का पैसा भी डकार जा रही है. और केंद्र सरकार पर दोषारोपण किया जा रहा है .जो केंद्र सरकार आम जनता के लिए खाद्य हेतु रुपए भेज रही है उसे भी इसके मंत्री डकार जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ज्योतिप्रिय मल्लिक पर जमकर कटाक्ष किया. इसके साथ ही साथ तृणमूल सरकार पर भी जमकर हमला बोला .मौके पर भाजपा के अन्य नेताओं ने भी तृणमूल सरकार पर हमला किया.
बंगाल की 10 नगर पालिकाएं ईडी जांच की रडार पर
नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले में बंगाल की 10 नगर पालिकाएं ईडी जांच की रडार पर. इन नगर पालिकाओं में कर्मचारियों की भर्ती में ज्यादा अनियमितताएं होने का दावा किया जा रहा है.
ममता बनर्जी के विजया सम्मेलन में सुकांत मजूमदार व दिलीप घोष आमंत्रित
9 नवंबर को अलीपुर जेल संग्रहालय में CM ममता के विजया सम्मेलन में प्रदेश BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार एवं BJP सांसद दिलीप घोष को आमंत्रित किया गया है. सूची में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का नाम नहीं है.
राशन ‘भ्रष्टाचार’ मामले में फिर नादिया में ईडी का तलाशी अभियान जारी
पश्चिम बंगाल में राशन ‘भ्रष्टाचार’ मामले में ईडी शनिवार सुबह से ही जिले में तलाशी अभियान चला रही है. ईडी के अधिकारी नदिया में कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं. शनिवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव से लेकर नदिया के राणाघाट तक जगह-जगह छापेमारी और पूछताछ चल रही है. शनिवार सुबह ईडी की चार सदस्यों की टीम रानाघाट पहुंची. जांचकर्ता केंद्रीय सेना के जवानों के साथ राणाघाट में एक राशन डीलर के घर गए. केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घर को बाहर से घेर लिया.
अवैध रूप से कछुआ बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
महानगर से सटे विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत न्यूटाउन इलाके में वन्यजीव अपराध नियंत्रण सेल (डब्ल्यूसीसीबी ) के अधिकारियों ने अवैध रूप से कछुआ बेचने के आरोप एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम शंकर मंडल है. उसके पास से 11 किलोग्राम वजन वाले दो कछुए बरामद किये गये. सूत्रों के अनुसार, काफी समय से अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि राजारहाट न्यू टाउन से सटे विभिन्न इलाकों में बाइक पर एक व्यक्ति घूम-घूमकर कछुआ बेच रहा है. इसके बाद उन्होंने खरीदार के रूप में उससे संपर्क किया और गुरुवार को जब वह व्यक्ति कछुआ लेकर पहुंचा, तो उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस कौ सौंप दिया.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए