Live Updates

West Bengal Breaking News : दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ शुभेंदु व सुकांत की बैठक

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में होनेवाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें सुरक्षा, अंतरराज्यीय व्यापार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी और कनेक्टिविटी के मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक राज्य सचिवालय के पास बने नवान्न सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बर्दवान में मिली एयरपोर्ट से लापता हुई महिला

पुणे जाने के लिए यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी थी. हुगली के उत्तरपाड़ा की रहनेवाली इस महिला का शनिवार को बर्दवान से उद्धार किया गया. उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. पता चला है कि शुक्रवार को कंचन बागची अपनी पत्नी शुक्ला बागची व परिवार के साथ पुणे जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट पहुंचने व सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निजी एयरलाइन सेवा की फ्लाइट के प्रस्थान में विलंब से उन्होंने टिकट रद्द करने का फैसला किया. टिकट रद्द कराने के बाद कंचन बागची अपना लगेज लेने गये और लौटे तो देखा कि पत्नी गायब है. इसके बाद शुक्ला बागची की खोज शुरू हुई.

कांथी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर पूर्व मेदिनीपुर पहुंचीं. केंद्रीय बाल एवं महिला कल्याण विभाग की मंत्री यह जानने जिले में आयी हैं कि केंद्रीय परियोजनाओं से लोगों को कितना फायदा हो रहा है. शनिवार दोपहर करीब एक बजे केंद्रीय मंत्री कांथी पहुंचीं. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री उन लोकसभा क्षेत्रों में भी जायेंगी, जहां भाजपा नहीं जीती है. उनके साथ सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी थे. वह इन दो दिनों में विभिन्न शाखा संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी. रविवार को स्मृति ईरानी कांथी के अलग-अलग इलाकों का दौरा करेंगी.

फिर एक पंचायत प्रधान को पद छोड़ने का आदेश

ग्रामीणों की शिकायत के बाद डायमंड हार्बर से सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नदिया के राणाघाट में भी एक पंचायत प्रधान को अपना पद छोड़ने का आदेश दिया. गत तीन दिसंबर को सांसद ने पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में एक बैठक की थी, जिसमें मारिशदा से एक पंचायत प्रधान के इस्तीफे का आदेश दिया था. सांसद अभिषेक ने कहा कि दो-चार दिन पहले उन्हें शिकायत मिली थी.

आमता में बहू की पीट-पीट कर हत्या

हावड़ा के आमता थाना क्षेत्र के शेखपाड़ा में पुत्र संतान नहीं होने पर एक गृहवधू की पीट-पीट कर हत्या करने की घटना सामने आयी है. मृतका का नाम मीना बेगम (25) बताया गया है. घटना के बाद मायकेवालों ने आरोपी शौहर समेत ससुराल के कुल आठ लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. इसके बाद आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम शेख अलाउद्दीन बताया गया है. बाकी सात आरोपी फरार हैं.

रानाघाट में आज अभिषेक की सभा

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को भाजपा के गढ़ रानाघाट में सभा में कटला-1 पंचायत के धनीचा ग्राम प्रधान को उनके पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच नबान्न के 14वें तल्ले पर अलग से बैठक हुई. बैठक के बाद राजनीति हलचल काफी तेज हो गई है. गौरतलब है कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक की है. बता दें कि राजनीतिक रूप से अमित शाह और ममता बनर्जी के बीच बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दोनों ही राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के धूर विरोधी माने जाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola