ePaper
Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated at : 17 May 2022 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Weather Forecast| PTI

Weather Forecast Today Updates: मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है. मध्य प्रदेश के खजुराहो एवं नौगांव में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जानें आज झारखंड-बिहार-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:18 AM. 17 May 227:18 AM. 17 May

दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. दिल्ली में रविवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है. बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.

7:18 AM. 17 May 227:18 AM. 17 May

उत्तर भारत में पारे में मामूली गिरावट

उत्तर भारत के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

मध्य प्रदेश में मॉनसून जून के मध्य तक दस्तक देगा

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून के जून के मध्य तक दस्तक देने का अनुमान है. साहा के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश में केवल दो स्थानों-नौगांव और खजुराहो को भीषण लू का सामना करना पड़ा और अब राज्य में इसका प्रकोप कम होता दिख रहा है.

2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

मध्य प्रदेश में लू से जल्द राहत मिलने के आसार

मध्य प्रदेश के निवासियों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और अगले कुछ दिनों में पारा और लुढ़कने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

केरल के पांच जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने से कई दिन पहले ही केरल में बारिश का दौर शुरू हो गया है. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के पांच जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिशूर, मलाप्पुरम और कोझिकोड में रविवार को भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस बार केरल में मई के अंतिम सप्‍ताह में मॉनसून पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है, जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

दिल्ली में मौसम लेगा करवट

भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में आज मौसम के करवट लेने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें को दिल्ली में आज आंधी-तूफान की संभावना है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

राजस्थान में भीषण गर्मी, लू का कहर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, हालांकि कुछ स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, उत्तरी राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप जारी है.

2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में रविवार को उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली और तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि नौगांव और खजुराहो शहर में रविवार को भीषण लू की स्थिति रही. रविवार को राज्य के दमोह, सतना, ग्वालियर, सीधी एवं रीवा जिले लू की चपेट में रहे.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

जम्मू कश्मीर का मौसम

जम्मू कश्मीर में, जम्मू क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में लू का प्रकोप रहा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के उच्च स्तर 43.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. कटरा में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार शाम से भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 मई तक शुष्क और साफ मौसम जारी रहने की संभावना है. 16 मई (शाम) से 18 मई तक मध्यम बारिश या कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज के साथ बौछार पड़ने और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है.

2:35 PM. 16 May 222:35 PM. 16 May

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब में, मुक्तसर में अत्यधिक गर्म मौसम रहा, जहां दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार को दोनों राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है. विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि अगले 48 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
7:30 AM. 16 May 227:30 AM. 16 May

झारखंड का मौसम

झारखंड में 21 मई तक विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है. राज्य में अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

7:30 AM. 16 May 227:30 AM. 16 May

उत्तर-पूर्व बिहार के लिए आंधी-पानी का अलर्ट

आइएमडी, पटना ने उत्तर-पूर्व बिहार के जिले जैसे पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ठनका और आंधी की संभावना व्‍यक्‍त की है. रविवार को सूबे के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गयी है. आने वाले पांच दिन बिहार में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
7:30 AM. 16 May 227:30 AM. 16 May

दिल्ली का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार

उत्तर भारत में रविवार को भीषण लू चली. दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है. हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 10 मई 1966 के 49 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद से सर्वाधिक है. राष्ट्रीय राजधानी के सभी मौसम केंद्रों में लू दर्ज की गई. आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आंधी चलने का अनुमान है.

7:30 AM. 16 May 227:30 AM. 16 May

भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, बांदा में तापमान 49 डिग्री

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से रविवार को भी भयंकर गर्मी में झुलसते रहे। बांदा में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पिछले करीब एक हफ्ते से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर चल रहा है और उमस बढ़ने के कारण लोग गर्मी की दोहरी मार सहन करने को मजबूर हैं. अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इसके अलावा पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा.

Weather Forecast Updates: दिल्ली में मौसम लेगा करवट, जानें बिहार-यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola