UP Nikay Chunav Live: यूपी में दूसरे चरण का मतदान समाप्त, यहां देखें जिलेवार मतदान प्रतिशत
UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live Updates: आज 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. सात बजे से वोट डाले जा रहे है. दूसरे चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा. यह इस चुनाव का अंतिम चरण है जो 9 मंडलों में हो रहा है. सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं. यहां वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी होगी. नगर निकाय चुनाव से जुड़ी हर पल की खबर जानने के लिए पढ़ते रहे prabhatkhabar.com
100 से अधिक फर्जी मतदाता गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी
यूपी के 38 जिलों में आज नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ. इस दौरान अलग-अलग जगहों के पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. इन सभी फर्जी मतदाताओं की 17 निकायों से गिरफ्तारी हुई है.
यहां देखें सभी जिलों की मतदान प्रतिशत

यहां देखें यूपी के जिलेवार मतदान प्रतिशत की सूची

बलिया जनपद में 05 बजे तक 53.07 प्रतिशत हुआ मतदान
बलिया- 45.23%
रसड़ा- 60.95%
चितबडागांव- 62.47%
नगरा- 55.84%
बेल्थरा- 60.42%
सिकंदरपुर- 57.81%
मनियर- 52.48%
बांसडीह- 53.59%
सहतवार- 57.05%
रेवती- 60.71%
बैरिया- 50.08%
रतसर कलां- 53.94%
बरेली की नगर पंचायत सेंथल के पीठासीन अधिकारी पर धांधली कराने का आरोप, चुनाव आयुक्त से शिकायत
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली की नगर पंचायत सेंथल के प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 6 मस्जिद हमदे अली के बूथ संख्या 7 के पीठासीन अधिकारी पर बिना हस्ताक्षर एवं स्टैंप के बिना मत पत्र जारी करने का आरोप लगाया है. इन मतपत्रों को मतदाताओं ने प्रयोग कर मत पेटी में डाल दिया है. जिसके चलते मतगणना के दौरान मतपत्रों को वैध कराने की मांग चुनाव आयुक्त से की गई है. इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी चेतन प्रकाश पर सपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा, अल्पसंख्यक हिंदू आबादी से समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी फहीम हुसैन के समर्थकों एवं भाजपा पदाधिकारियों से जानबूझकर करीब 300 पोस्टल बैलेट पर मोहर नहीं लगाई गई. इसके साथ ही हस्ताक्षर भी नहीं किए गए हैं. इस मामले में फहीम हुसैन की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक, डीएम और एसडीएम नवाबगंज से शिकायत की गई है.
भाजपा विधायक की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटा
कानपुर नगरीय निकाय चुनाव में कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गये है. भाजपा विधायक की पत्नी का भी नाम वोटर लिस्ट से कट गया है. जानकारी के अनुसार बिल्हौर विधानसभा सीट से विधायक राहुल सोनकर बच्चा की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है.
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए