Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के बेटों सहित सात हिरासत में
Uttar Pradesh Breaking News Live: विधानसभा सत्र का आज पांचवा दिन है, राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. अखिलेश यादव आज नोएडा जाएंगे, राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के बेटों सहित सात हिरासत में
उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के दो बेटों सहित सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस के साथ एसटीएफ भी सक्रिय हो गयी है. शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना में विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की मौत हो गयी थी.
मुस्कुराते हुए MP- MLA कोर्ट में पेश हुए इरफान सोलंकी, 4 मार्च को तय होंगे आरोप
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेमहराजगंज जेल से कानपुर पेशी के लिए लाया गया.शुक्रवार को उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया.पेशी के दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि जीत सच की होगी.आज से प्लाट में आगजनी और फर्जी आधार कार्ड के मामलें पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई.
लापता किशोरी का शव झाड़ियों में मिला, गलाने के लिये केमिकल डाला
हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र से 13 दिन पहले युवक के साथ गयी किशोरी का अधजला शव झाड़ियों में मिला है. किशोरी की पहचान उसके पिता ने की है. इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. किशोरी के पिता ने बताया कि गांव का हरिश्चंद्र कुशवाहा उनकी बेटी को 12 फरवरी को भगा ले गया था. 16 फरवरी को उन्होंने पुलिस में तहरीर दी और स्वयं भी बेटी को ढूंढ़ते रहे. शुक्रवार सुबह गोविंद दास के खेत के पास बेटी का शव मिला है. शव को केमिकल से गलाने का प्रयास किया गया है.
प्रयागराज: राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को घर में घुसकर गोली मारी गयी
प्रयागराज में बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल पर जानलेवा हमला किया गया. अज्ञात लोगों ने उनके धूमनगंज स्थित घर के अंदर घुसकर गोलीमारी और देसी बमों से हमला किया. उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी और उमेश पाल गंभीर रूप से घायल हुये.
गोंडाः घर का ताला तोड़कर लूटपाट करने घुसे बदमाश, दो को मारी गोली
गोंडा (यूपी)। बृहस्पतिवार देर रात दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे डकैतों ने जमकर लूटपाट की. विरोध करने पर सगे भाई समेत दो लोगों पर तमंचे से फायर झोंक दिया. जिसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को सीएचसी ले जाया गया. घायलों में एक किशोर को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया.
डकैती की सूचना पर सीओ करनैलगंज, प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज, एसओजी और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है. सीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत दो टीमें लगाई गई हैं.
राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को गोली मारी गयी
प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धूमनगंज स्थित घर के अंदर घुस कर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए