Live Updates

UP Breaking News Live: CM योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

विज्ञापन
UP Breaking News Live: CM योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे. सर्किट हाउस में वह वाराणसी मंडल के चार जिलों के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों से अलग से संवाद करेंगे. इसके बाद वह बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे.

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद मामले की सुनवाई 18 अगस्त को

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपने अधिवक्ता की मृत्यु हो जाने के कारण वाराणसी कोर्ट से 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा. इस अपील पर विचार करते हुए जिला जज वाराणसी एके विश्वेश की अदालत सुनवाई की अगली तारीख 18 अगस्त तय की है.

मेदांता हॉस्पिटल के ICU में भर्ती हुए आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान को फेफड़ों के न्यूमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के कारण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के ICU में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्हें बुधवार देर रात भर्ती कराया गया है. आज आवश्यक जांचों के बाद उनको क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है. उनकी तबियत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है.

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट से मांगा 15 दिन का समय

वाराणसी के श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी केस की सुनवाई आज यानी गुरुवार को अदालत में होनी है. इस बीच मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव के आकस्मिक निधन के कारण मुस्लिम पक्ष ने 15 दिन का समय देने की मांग की अदालत में एप्लिकेशन दी है.

5 वर्ष में 5 लाख नौजवानों को मिली सरकारी नौकरी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज अपने एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंच गए हैं. आजमगढ़ में वे आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि, ‘हम लोगों ने विगत 05 वर्ष के दौरान 05 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है. आज उत्तर प्रदेश के नौजवानों के साथ कोई भेदभाव नहीं हो सकता है. नौजवान की योग्यता के अनुरूप नौकरी देना सरकार का कार्य है, वह सरकार ने किया है.’

बीडीओ के मामले में प्रशासन ने लिया संज्ञान

बाराबंकी में रामनगर बीडीओ ने जिलाधिकारी और सीडीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है. अब इस मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है. अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच ग्राम विकास आयुक्त को सौंपी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola