Live Updates

Ranbir-Alia Wedding: आलिया भट्ट के बारे में नीतू कपूर ने कही ये बात, बहन ने कंफर्म कर दी डेट, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage Live Updates: आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले है. वहीं आज के फंक्शन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.

विज्ञापन

रणबीर आलिया की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा,“मेहमानों की लिस्ट में परिवार सहित केवल 40-50 लोग और कपल के सबसे करीबी दोस्तों में से 20 लोग ही शामिल होंगे. अब तक परिवार ने बारात को कृष्णा राज से वास्तु भवन तक सड़क पर ले जाने की अनुमति नहीं ली है. शादी परिसर के भोज में, बेहद निजी तरीके से, बंद दरवाजों के पीछे होने की संभावना है. अनुष्ठान दोपहर 2 बजे से शुरू होने की उम्मीद है, ”

आलिया की मां और बहन पहुंचे

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट वेन्यू पर पहुंच गये हैं. दोनों का वीडियो सामने आया है. सोनी राजदान ने मुस्कुराते हुए पैपाराजी का अभिवादन किया.

बहन ने बताया कल है रणबीर आलिया की शादी

विरल भयानी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें नीतू कपूर और रिद्दिमा कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि शादी कल यानी गुरुवार को है. दोनों ने पैपराजी से बात करते हुए कपल को आशीर्वाद दिया. वहीं बहन ने कहा कि वो बहुत क्यूट हैं.

आलिया बेस्ट है- नीतू कपूर

instantbollywood नामक इंस्टा पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्दिमा कपूर नजर आ रहे हैं. पैपराजी के पूछने पर नीतू कपूर ने कहा कि आलिया के बारे में क्या कहूं वो बेस्ट है. वहीं बहन ने कहा कि वो बहुत क्यूट है. उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

कृष्णा राज बंगले से वास्तु हाउस जायेगी बारात

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा राज बंगले से बारात निकलकर वास्तु हाउस जायेगी. पाली हिल में दो स्थानों के बीच सड़क के पूरे हिस्से को पेड़ों से लटकी रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया है और यह शाम के समय किसी बड़े त्योहार से कम नहीं लगता.

3 बजे से शुरू होगी विवाह की रस्में

परिवार के करीबी सूत्रों ने एनडीटीवी से पुष्टि की कि कल – 14 अप्रैल – बड़ा दिन है, जिस दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करेंगे. शादी दोपहर 3 बजे उनके वास्तु भवन स्थित फ्लैट में होगी. इसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे. रणबीर और आलिया अपनी शादी को एक प्राइवेट सेरेमनी रखना चाहते थे; रणबीर एक बहुत ही निजी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं और आलिया भी चाहती हैं कि उनकी शादी की रस्म सिर्फ परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ हो.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola