Manipur Violence Live: मणिपुर में स्कूल 8 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे
Manipur Violence Live: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद वो अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. बता दे, करीब दो महीने की हिंसा की आग में मणिपुर झुलस रहा है. इधर हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी मणिपुर में पीड़ित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के मोइरांग में एक राहत शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों का हाल जाना. राहुल गांधी ने लोगों से शांति की अपील की है.
मणिपुर में स्कूल 8 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे
मणिपुर में स्कूल 8 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे.
मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने आया हूं, शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने आया हूं. सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्रेम कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है. मणिपुर को उपचार की जरूरत है. शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए
कई संस्थाओं से राहुल गांधी ने की मुलाकात
हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नागरिक समाज संगठन के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना. राहुल गांधी ने नागरिक समाज संगठन कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी मणिपुर में नागा समुदाय की शीर्ष संस्था यूनाइटेड नागा काउंसिल, शेड्यूल्ड ट्राइब डिमांड कमेटी के प्रतिनिधियों और जेएनयू के प्रोफेसर बिमोल ए सहित प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की.
राज्यपाल से मिले राहुल गांधी
मणिपुर में हिंसा के दौर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्यपाल से मुलाकात की. राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है. मैं चाहता हूं कि यहां शांति बहाल हो. मैंने कुछ राहत शिविरों का दौरा किया, इन राहत शिविरों में खामियां हैं, सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए