Mandar ByPolls Updates: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मांडर विधानसभा उपचुनाव, 60 फीसदी से अधिक हुई वोटिंग
Mandar ByPolls Updates: मांडर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुई. कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. सुबह सात बजे से दोपहर शाम बजे तक वोटिंग हुई. 433 बूथों पर 14 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गयी. उपचुनाव की खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
रांची : गुरुवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. 60.65 फीसदी वोटिंग हुई है. डीसी छवि रंजन ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी का आभार जताया है. इस चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद कर दी है. 433 बूथों पर सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक वोटिंग हुई. हालांकि, कई बूथों पर मतदाताओं के लाइन में लगे होने के कारण कुछ देर तक वोटिंग भी हुई. अब सबकी निगाहें 26 जून, 2022 को हुई काउंटिंग पर टिकी है.
हर प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर इस चुनाव में अपनी जीत बता रही है. कहा कि इस चुनाव में किसी के साथ मुकाबला नहीं है. वहीं, AIMIM समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान भी इस चुनाव में अपनी जीत की ताल ठोंक रहे हैं.
रांची डीसी ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का लिया जायज
रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रांची डीसी छवि रंजन ने जिला समाहरणालय में बनाए गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में पहुंच कर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. मांडर विधानसभा के सभी 239 बूथों की वेबकास्टिंग, EVM की सेफ ट्रांसपोर्टिंग के लिए GPS ट्रैकिंग, SMS मॉनिटरिंग आदि का भी जायजा लिया.
बूथ केंद्रों पर अधिकारियों का निरीक्षण

मांडर : अपर समाहर्ता राजेश बरवार अधिकारियों के साथ मांडर के हेसमी स्थित बूथ संख्या 138/139 का निरीक्षण किया. वहीं, क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं को वोटिंग के लिए अपील भी किए.
मतदाताओं की लगने लगी लंबी कतारें
बेड़ो के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, ईट्टाचिल्दरी बूथ में मतदाताओं की गहमा-गहमी तेज हो गयी है. इस दौरान वोट देने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार भी लगने लगी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए