Jharkhand Breaking News LIVE: बोरियो थाना के ASI पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की हेमंत सरकार आज 29 दिसंबर, 2022 को अपने कार्यकाल का तीन साल पूरा कर रही है. इसको लेकर रांची के प्रोजेक्ट भवन में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

बोरियो थाना के ASI पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो- साहिबगंज मुख्य मार्ग के पहाड़पुर समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बोरियो थाना में पदस्थापित एएसआई श्याम चरण हेम्ब्रम को गोली मार दिया. गोली एएसआई श्याम चरण हांसदा के हेलमेट में जाकर लगी, जिससे एएसआई बाल-बाल बच गए. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही बोरियो क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, एएसआई करुण कुमार राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. वहीं, सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन किया. बताया जाता है कि एएसआई अपने बाइक में सवार होकर बोरियो थाना से साहिबगंज की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पूर्व से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन अपराधियों नें पीछा कर गोली मार दिय. इसके बाद अपराधी साहिबगंज की ओर फरार हो गया. सहायक पुलिस निरीक्षक श्याम चरण हेम्ब्रम का पदोन्नति पुलिस अवर निरीक्षक में हुआ है. श्याम चरण हेम्ब्रम साहिबगंज में पुलिस अवर निरीक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

गया जा रही स्कॉर्पियो हजारीबाग की दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 6 घायल

हजारीबाग (अजय ठाकुर) : हजारीबाग के चौपारण NH-2 स्थित दनुआ घाटी में एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में ड्राइवर अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें 30 वर्षीय रोशन सिंह, उनकी पत्नी 28 वर्षीय मुस्कान सिंह, प्रीति सिंह, दीपक कुमार, संजीव कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को चौपारण के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के बाद भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पूजा कर मगध विश्वविधालय, गया लौट रहे थे. इसी बीच एक ट्रक ने स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे स्कॉर्पियो चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

आपदा को अवसर में बदलने का काम किया : सीएम हेमंत सोरेन 

सीएम ने कहा कि बहुत सारे योजनाओं को लागू की है. सरकार ने कई उतार-चढ़ाव देखें है. कोरोना के समय सारी चीजें बंद हो गई थी. बहुत ही चिंता का विषय था. लेकिन हम लोगों ने हार नहीं मानी. कोरोना में कहीं भी अफरा-तफरी की स्थिति नहीं होने दी. लोग जानवरों के तरह मर रही थी. लोगों को जलाने तक के लिये जगह नहीं थी. बहुत ही भयावह मंजर था. ऐसे विकट परिस्थिति में एक-दूसरे का हाथ-पकड़ कर लोगों को बचाने का काम किया है. हम लोगों ने हर एक आपदा को अवसर में बदलने का काम किया. हम लोगों ने विकास को गति दी. 20 सालों का दर्द और शोषण का आलम था, उसे दूर किया है.

सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन शुरू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सभी के लिये काफी खुशी का दिन है. इस दिन को उत्साह के रूप में मनायें. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जा रहा है. पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया. सुखाड़ राहत योजना का शुभारंभ किया गया. किसानों के लिये जो राशि प्रदान की जा रही है, वह राज्य में पहली बार हुआ है. आज के इस मौके पर पूरे राज्य 890 करोड़ रुपये वितरीत किये. सरकार के लिये उत्साह का विषय है. किसानों के लिये बच्चों के लिये भी खुशी का दिन है.

पूर्वा सिंहभूम से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

पूर्वा सिंहभूम से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ऑनलाइन जुड़े. उन्होंने हेमंत सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर का ग्राफ है, अपराध में उसमें कमी आई है. साथ ही पेंशन योजना को लेकर कहा कि एक लाख से अधिक लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिला है. मेडिकल के क्षेत्र में भी कई लाभ दिये है,उसके लिये धन्यवाद देता हूं

पश्चिमी सिंहभूम से ऑनलाइन जुड़ी जोबा माझी

पश्चिमी सिंहभूम से जोबा माझी ऑनलाइन जुड़ी. उन्होंने सरकार के तीन साल पूरे होने पर बधाई दी. 552,685 पूरे राज्य में इतने किशोरियों को 219 करोड़ रुपये को डीबीटी के माध्यम से खाते में राशि दिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola