Live Updates

Jharkhand Breaking News Live Updates : गिरिडीह के मुस्लिम बाजार में हाई वोल्टेज बिजली तार गिरी

Published by :Sameer Oraon
Published at :23 Apr 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News Live Updates : गिरिडीह के मुस्लिम बाजार में हाई वोल्टेज बिजली तार गिरी

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

गिरिडीह के मुस्लिम बाजार में हाई वोल्टेज बिजली की तार गिरी

गिरिडीह शहर के मुस्लिम बाजार में मंगलवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूट कर बीच सड़क पर गिर गयी. इस घटना के बाद इलाके में अपरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाने लगे. करीब 10 से 15 मिनट तक मुस्लिम बाजार में अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न रहा.

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की बिगड़ी तबीयत

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में मंगलवार कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष संतोष सिंह की तबीयत बिगड़ गयी. आनन फ़ानन में उन्हें अस्पताल ले ज़ाया गया. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी. इसके बाद चिकित्सकों ने उनका सिटी स्कैन समेत अन्य जांच करायी. जांच में निकली रिपोर्ट के आधार पर उन्हें चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है. जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया. फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है. इधर ज़िलाध्यक्ष की तबीयत ख़राब होने की सूचना पर वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, कुमार गौरव ऊफ सोनू, नवीन सिंह, जय प्रकाश चौहान, पप्पू पासवान व सबीर अली समेत उनके आवास पहुंचे और ज़िलाध्यक्ष अध्यक्ष का हाल-चाल जाना व जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

पलामू लोकसभा से बसपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

मंगलवार को पलामू लोकसभा सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी कामेश्वर बैठा ने नामांकन दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की सामंती नीतियों के साथ उनका हमेशा लड़ाई लड़ी है. यह लड़ाई संविधान बचाने की भी लड़ाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola