Jharkhand Breaking News: हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 20 नवंबर को 7:55 बजे हटिया से रवाना होगी
Jharkhand Breaking News Updates: पलामू के जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 8 क्रशर को सील कर दिया है. सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. टुंडी के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सबा अहमद का निधन हो गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन 20 नवंबर को 7 बजकर 55 मिनट पर हटिया से रवाना होगी
लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन 20 नवंबर 2022 को अपने तय समय से 2 घंटे विलंब से रवाना होगी. आमतौर पर हर दिन यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हटिया से खुलती है, लेकिन 20 नवंबर को यह ट्रेन सुबह 07 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी.
धनबाद के सिजुआ में ताला लगाकर पड़ोस में गये व्यक्ति के घर से हजारों चोरी
धनबाद जिला के सिजुआ स्थित अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा काॅलोनी निवासी शौकत खान के घर से अज्ञात अपराधियों ने शनिवार देर शाम ताला तोड़कर लाखों के जेवरात सहित 70 हजार रुपये की चोरी कर ली. शौकत पड़ोस में अपने एक रिश्तेदार के घर कुछ देर के लिए गये थे. घर के बगल में उनकी भतीजी की कपड़े की एक दुकान भी है. ताला तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया. तीन अालमीरा को तोड़ा और उसमें सहेज कर रखे गये सोने व चांदी के जेवरात के साथ-साथ 70 हजार रुपये नकद भी ले गये.
सोनाहातू-बुंडू रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
राजधानी रांची के सोनाहातू-बुंडू रोड पर दानाडीह गांव के समीप मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम योगा (जेएच 01- 4827) पर सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे की है. मृतक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के उरमाल निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा (39) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.
पलामू में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पलामू के जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 8 क्रशर को सील कर दिया है. 5300 सीएफटी बोल्डर, 22500 सीएफटी स्टोन एवं 1300 सीएफटी डस्ट भी जब्त किया है.
नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटकों का जखीरा मिला, बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने की कार्रवाई
गढ़वा जिला के बूढ़ा पहाड़ पर एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाकर सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में विस्फोटकों के साथ-साथ अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. टिफिन बम समेत कई चीजें मिलीं हैं.
आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत
सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. एक महिला आदित्यपुर मूल रूप से चाईबासा की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला चांडिल की रहने वाली है. आदित्यपुर के विद्युतनगर में दोनों महिलाएं रहतीं थीं. घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लाने रेलवे लाइन के किनारे गयीं थीं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए