Live Updates

Jharkhand Breaking News: रांची में जमीन विवाद गोलीकांड में 2 शूटर समेत 12 को जेल, 2 पिस्टल जब्त

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत दी है. उनके खिलफ पीड़क कार्रवाई पर रोक को जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने बरकरार रखा. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

जमीन विवाद गोलीकांड में 2 शूटर समेत 12 को जेल

रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान में जमीन विवाद में हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो शूटर सहित 12 लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित ने प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी.

बैसाखी गुरुपर्व पर महान गुरमत समागम, सजा विशेष दीवान

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा श्री कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड रांची में बैसाखी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय महान गुरमत समागम के तहत आज शनिवार को रात 8 बजे से विशेष दीवान सजाया गया.दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग की शीतल मुंजाल द्वारा ” तेरे बिन अवर ना जांड़ा कोई………” तथा “मेरे साहिबा मेरे साहिबा…………” शबद गायन से दीवान की शुरुआत हुई. हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों ने ‘वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी, कलगियां वाले गोविंद सिंह जी…’ एवं ‘देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहूं ना टरौ …’ शबद गायन किया. विशेष रूप से पधारे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई साहब भाई तवनीत सिंह जी चंडीगढ़ वाले ने ‘सतगुर आगै शीश भेट देहो……….’ एवं ‘खालसा अकाल पुरख की फौज परगटयो खालसा परमात्म की मौज………..’ तथा ‘वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला ………..’ शबद गायन कर माहौल को गोविंदमय कर दिया.

स्कूल में प्रताड़ना से 8वीं के छात्र ने की खुदकुशी, प्राचार्य व शिक्षक पर केस दर्ज

बरही (हजारीबाग). बरही रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं क्लास के छात्र मो रेहान अशरफ (15 वर्ष) ने स्कूल में प्रताड़ित किये जाने के कारण घर में आकर फांसी लगा ली. परिजनों ने उसे तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये घटना शनिवार की है. घटना के संबंध में मृतक के पिता मोहम्मद रेताज उर्फ छोटू (ग्राम कौनरा) ने बरही थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

हजारीबाग में अवैध शराब जब्त, होटल संचालक गिरफ्तार

टाटीझरिया, ( हजारीबाग ), सोनू पांडेय. हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के हजारीबाग – बगोदर मुख्य मार्ग स्थित यादव लाइन होटल टाटीझरिया में शनिवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी की. यहां काफी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गयी अवैध शराब बरामद की. इस दौरान होटल मालिक टाटीझरिया के छोटा डहरभंगा निवासी विजय यादव, (पिता नारायण यादव) को गिरफ्तार किया गया है.

जमशेदपुर में मिला इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला है. वायरस की पुष्टि होने के बाद टीएमएच के आइसोलेशन वार्ड में उसे भर्ती कराया गया है. इधर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.

शिवनारायणपुर में चोरी करते युवक को दंपती ने पीटकर मार डाला

आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते युवक को पति-पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद दोनों ने युवक की इतनी पिटाई कर डाली कि घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान शिवनारायणपुर के ही लोलको गोप के रूप में की गयी. घटना की सूचना पाकर शनिवार को पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. वहीं आरोपी पुटरू टुडू व उसकी पत्नी को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola