ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News: गेतलसूद डैम से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी, हुंडरू फॉल की खूबसूरती बढ़ी

Updated at : 03 Sep 2022 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News: गेतलसूद डैम से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी, हुंडरू फॉल की खूबसूरती बढ़ी

Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:28 PM. 3 Sept 2210:28 PM. 3 Sept

गेतलसूद डैम से लगातार छोड़ा जा रहा है पानी

गेतलसूद डैम का फाटक खुलने से शनिवार हुंडरू फॉल की खूबसूरती बढ़ गयी है. दूर-दूर से पर्यटक हुंडरू फॉल की खूबसूरती देखने आ रहे हैं. शनिवार शाम में गेतलसूद डैम का जलस्तर 34.70 फीट है. लगातार पानी की आवक से जलस्तर घट नहीं रहा है. मालूम हो कि गेतलसूद डैम में जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार की रात में दो रेडियल गेट 4 और 5 को 6-6 इंच खोलकर पानी बहाया जा रहा है. सिकिदिरी नहर से चौबीसों घंटे बिजली उत्पादन के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है.

7:21 PM. 3 Sept 227:21 PM. 3 Sept

देवघर डीसी व झारखंड पुलिस के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज

देवघर : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और झारखंड पुलिस के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू पीएस में जीरो एफआईआर दर्ज की है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार श्री दुबे ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि देवघर पुलिस ने उनके 2 बेटों को गाली दी और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी है.

7:21 PM. 3 Sept 227:21 PM. 3 Sept

रामगढ़ में भैरवी नदी में डूबे युवक का सुराग नहीं

रामगढ़ (शंकर पोद्दार) : रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी में शनिवार को एक युवक डूब गया. देर शाम तक इसका कोई पता नहीं चल पाया. बताया जाता है कि गोला थाना क्षेत्र के पिपराजारा निवासी संतोष मांझी (35 वर्ष) शनिवार सुबह भैरवी नदी पर बने छिलका पुलिया को पार कर रजरप्पा मंदिर जा रहा था. भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और छिलका पुलिया पानी में डूब गया था. स्थानीय लोग उसे पुलिया से पार होने से मना कर रहे थे, लेकिन वह लोगों की बातें अनसुनी कर आगे बढ़ता गया.

7:21 PM. 3 Sept 227:21 PM. 3 Sept

चार लाख रुपये छिनतई कर भाग रहे आरोपी पुलिस के हवाले

हजारीबाग (शंकर प्रसाद) : चार लाख रुपये छिनतई कर भाग रहे आरोपी की बंदोबस्त कार्यालय के समीप शनिवार को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी. बाद में पकड़े गये आरोपी को सदर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रहा है. वह अपना नाम और पता पुलिस को बदल-बदलकर बता रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

7:21 PM. 3 Sept 227:21 PM. 3 Sept

दुमका हत्याकांड के आरोपी शाहरुख हुसैन एवं नईम अंसारी कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल

दुमका (आनंद जायसवाल) : दुमका हत्याकांड के आरोपी शाहरुख हुसैन एवं नईम अंसारी को दुमका कोर्ट में पेश किया गया. रिमांड के 72 घंटे पूरे होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया. इसके बाद दुमका जेल भेज दिया गया.

3:41 PM. 3 Sept 223:41 PM. 3 Sept

पुरानी पेंशन योजना लागू होने से खुश सरकारी कर्मचारी

झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले से सरकारी कर्मचारी खुश हैं. सरकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लागकर जश्न मनाया. कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का माला पहनाकर स्वागत किया. देखें वीडियो

11:07 AM. 3 Sept 2211:07 AM. 3 Sept

गिरिडीह के मुंडरो जंगल में दो लकड़बग्घे की मौत

रिपोर्ट- कुमार गौरव की

बगोदर: गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत के बिहारो जंगल में दो लकड़बग्घे की मौत हो गई है. बताया जाता है कि गांव के ही फ़सल को बचाने के लिए ग्रामीणों के द्वारा कंटीली तार लगाया गया था. जहां शुक्रवार की रात दो लकड़बग्घे के तार में फंसने से मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आदिवासी समुदाय से जुड़े लोगों के द्वारा  जंगली सूअर से अपने फसलों को बचाने के लिए कंटीली तार लगाते हैं.

11:07 AM. 3 Sept 2211:07 AM. 3 Sept

सीमा पात्रा की घरेलू कामगार सुनीता की हालत बिगड़ी

पूर्व आइएएस की पत्नी सीमा पात्रा द्वारा प्रताड़ित करने से घरेलू कामगार सुनीता की बिगड़ी हालत देखकर रिम्स मेडिकल बोर्ड सकते में है. बोर्ड ने बताया है कि सीमा पात्रा द्वारा लगातार वर्षों तक दी गयी प्रताड़ना से सुनीता कुपोषण की शिकार हो गयी है. उसका वजन 10 साल के बच्चे जैसा हो गया है. शारीरिक ढांचा बिगड़ गया है.

11:07 AM. 3 Sept 2211:07 AM. 3 Sept

डॉ निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

देवघर पुलिस ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढिंगरा, पायलट समेत नौ पर वायुयान सुरक्षा मानक के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी सुमन आनंद के बयान पर दर्ज करायी गयी है. मामला 31 अगस्त का है.

11:07 AM. 3 Sept 2211:07 AM. 3 Sept

इंटरसिटी से निकली धुंआ, मचा अफरा-तफरी

गोमो: 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटर सिटी एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह धुंआ निकलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. गोमो स्टेशन पर कैरेज विभाग के कर्मचारियों ने धुंआ पर नियंत्रण पा लिया. उक्त घटना के पीछे ब्रेक बाइंडिंग होने की बात सामने आ रही है. इस दौरान ट्रेन बीस मिनट तक गोमो स्टेशन पर रुकी रही.

7:49 AM. 3 Sept 227:49 AM. 3 Sept

पांच सितंबर बुलाया गया है विशेष सत्र

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र पांच सितंबर को होना है. हालांकि सत्ता पक्ष ने इसे विशेष सत्र न कहकर मॉनसून सत्र के एक दिन की बची अवधि के सत्रावासन का दिन कहा है. संभावना जतायी जा रही है कि सत्र के दौरान राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार जातीय जनगणना, स्थानीय नीति का कट अॉफ डेट 1932 करने और ओबीसी के आरक्षण बढ़ाने पर बड़ा फैसला ले सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola