ePaper
Live Updates

झारखंड सियासी संकट: कल फिर घूमने जायेंगे झारखंड के विधायक, हेमंत सोरेन बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

Updated at : 27 Aug 2022 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सियासी संकट: कल फिर घूमने जायेंगे झारखंड के विधायक, हेमंत सोरेन बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

झारखंड सियासी संकट: कल फिर घूमने जायेंगे झारखंड के विधायक. हेमंत बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें. राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराया है. झारखंड की राजनीति की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:44 PM. 27 Aug 2210:44 PM. 27 Aug

कल फिर घूमने जायेंगे झारखंड के विधायक

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ताधारी गठबंधन के सभी विधायक शनिवार को खूंटी के लतरातू डैम से घूमकर शाम को रांची लौट आये. खबर है कि रविवार (28 अगस्त 2022) को विधायकों को फिर किसी और जगह की सैर करायी जा सकती है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधायकों की बैठक में कहा कि हमें कोई छत्तीसगढ़ भेज रहा है, तो कोई बंगाल भेज रहा है. हमें एकजुट रहना है. अफवाहों पर ध्यान न दें.

8:43 PM. 27 Aug 228:43 PM. 27 Aug

अविनाश पांडे रांची पहुंचे, कहा- हम हेमंत सोरेन सरकार के साथ

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंच गये हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हेमंत सोरेन सरकार के साथ है. इस बीच, कांग्रेस और यूपीए विधायक दल की बैठक शुरू हो गयी है. खूंटी से सभी विधायक रांची लौट आये हैं. सभी विधायक अभी मुख्यमंत्री ‌आवास में ही हैं.

8:43 PM. 27 Aug 228:43 PM. 27 Aug

खूंटी के लतरातू में पिकनिक मनाकर रांची लौटे यूपीए विधायक

खूंटी के लतरातू में पिकनिक मनाकर यूपीए के विधायक और मंत्री रांची लौट आये हैं. रात 8:30 बजे से विधायक दल की बैठक शुरू होगी.

8:43 PM. 27 Aug 228:43 PM. 27 Aug

लतरातू से बेड़ो के रास्ते रांची लौट रहा विधायकों का काफिला

खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित लतरातू डैम पहुंचा विधायकों का काफिला अब बेड़ो के रास्ते रांची लौट रहा है. शाम में मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक होगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे भी रांची पहुंच रहे हैं.

8:43 PM. 27 Aug 228:43 PM. 27 Aug

शाम तक रांची लौट सकते हैं यूपीए के सभी विधायक

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक शनिवार शाम तक रांची लौट सकते हैं. बताया जा रहा है कि शाम में मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी विधायक खूंटी के कर्रा जिला में स्थित लतरातू डैम के पास एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं.

झारखंड सियासी संकट: कल फिर घूमने जायेंगे झारखंड के विधायक, हेमंत सोरेन बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें
3:55 PM. 27 Aug 223:55 PM. 27 Aug

हेमंत सोरेन समेत सभी विधायक लतरातू डैम पहुंचे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी विधायकों के खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित लतरातू डैम पहुंचने की सूचना है. खूंटी के डीसी और एसपी लतरातू के डुमारगड़ी गेस्ट हाउस पहुंच गये हैं. यहां गद्दे और सोफा वगैरह की व्यवस्था की जा रही है.

3:44 PM. 27 Aug 223:44 PM. 27 Aug

खूंटी की ओर बढ़ी विधायकों की बसें, एसपी-डीसी लतरातू की ओर गये

मुख्यमंत्री आवास से महागठबंधन के विधायकों को लेकर निकली तीन वॉल्वो बसें खूंटी की ओर बढ़ी हैं. खूंटी के एसपी और डीसी लतरातू की ओर गये हैं. बताया जाता है कि विधायकों का पहला पड़ाव लतरातू में होगा.

3:55 PM. 27 Aug 223:55 PM. 27 Aug

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे : जगरनाथ महतो

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे. भाजपा आदिवासी-मूलवासी विरोधी है. भाजपा कभी नहीं चाहती कि यहां के आदिवासी-मूलवासी यहां राज करें. यें बातें राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शनिवार को भंडारीदह में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहीं. भंडारीदह में आयोजित अपने अनुज शहीद गणेश महतो के शहादत दिवस समारोह में भाग लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. मंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा सरकार को अस्थिर करने की एक साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमलोग सभी यूपीए गठबंधन के लोग एकजुट हैं. सरकार को कहीं से कोई खतरा नहीं होगा. सरकार आगे भी निरंतर गति से चलेगी. इससे पूर्व उन्होंने गणेश महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

3:44 PM. 27 Aug 223:44 PM. 27 Aug

मुख्यमंत्री आवास से वॉल्वो बस से रवाना हुए यूपीए के विधायक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से विधायकों को लेकर 3 वॉल्वो बसें रवाना हो रही हैं. एक बस का रंग नीला है जबकि दूसरी बस पीले रंग की है.

3:44 PM. 27 Aug 223:44 PM. 27 Aug

सीएमओ में रहेंगे या बाहर जायेंगे यूपीए के विधायक? शिल्पी नेहा तिर्की ने कही ये बात

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन यूपीए के विधायकों को झारखंड से बाहर ले जाया जा सकता है. उन्हें मुख्यमंत्री आवास में भी अगले कुछ दिनों तक रहना पड़ सकता है. कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मीडियाकर्मियों से शनिवार को यह बात कही है. उन्होंने कहा कि विधायकों से किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

3:55 PM. 27 Aug 223:55 PM. 27 Aug

बैग-बैगेज के साथ CMO पहुंच रहे UPA विधायक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द किये जाने के राज्यपाल के फैसले से उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच यूपीए का मंथन जारी है. यूपीए के विधायक बैग-बैगेज के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक स्वर में कहा था कि कोई विधायक झारखंड से बाहर नहीं जायेगा. लेकिन, आज कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अभी स्थिति का आकलन किया जा रहा है. विधायक झारखंड से बाहर जा सकते हैं.

3:44 PM. 27 Aug 223:44 PM. 27 Aug

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का बड़ा बयान- झारखंड से बाहर जा सकते हैं यूपीए विधायक

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यूपीए की बैठक के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे लोग बैग-बैगेज के साथ आये हैं. स्थिति का आकलन कर रहे हैं. जरूरत पड़ेगी, तो यूपीए के विधायक झारखंड से बाहर जा सकते हैं.

झारखंड सियासी संकट: कल फिर घूमने जायेंगे झारखंड के विधायक, हेमंत सोरेन बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें
10:58 AM. 27 Aug 2210:58 AM. 27 Aug

मुख्यमंत्री आवास में विधायकों का आना शुरू

कुछ देर में सीएम हेमंत सोरेन के आवास में यूपीए विधायकों की बैठक शुरू हो जाएगी. बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों का आना शुरू हो गया है.

3:55 PM. 27 Aug 223:55 PM. 27 Aug

निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता निरस्त करने संबंधी आदेश आज भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा. नियमानुसार केंद्रीय चुनाव आयोग राज्यपाल के फैसले के आधार पर इसकी अधिसूचना जारी करेगा. जिसकी कॉपी राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष को भेजी जायेगी.

9:52 AM. 27 Aug 229:52 AM. 27 Aug

विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने की बात अफवाह

झारखंड के विधायकों के छत्तीसगढ़ जाने की बात पूरी तरह अफवाह है. गिरिडीह से जेएमएम के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बात गलत है कि विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाया गया है या ले जा रहा है.

9:52 AM. 27 Aug 229:52 AM. 27 Aug

भारत निर्वाचन आयोग को आज भेजा जाएगा आदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने का फैसला राज्यपाल ने लिया है. आज राजभवन से राज्यपाल के फैसले से भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा.

3:55 PM. 27 Aug 223:55 PM. 27 Aug

मुख्यमंत्री आवास में 11 बजे से होगी अहम बैठक

रांची. झारखंड विधानसभा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता जाने के बाद आगे की संभावनाओं की तलाश के लिए आज एक और अहम बैठक की जाएगी. यह बैठक दिन से 11 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में होगी. इस बैठक में यूपीए विधायक दल के विधायक मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola