ऑस्कर 2023: शाहरुख खान ने टीम RRR और ‘द एलीफैंट व्हिस्परर्स’ को दी बधाई, नेहा कक्कड‍़ ने शेयर किया वीडियो

Updated:
विज्ञापन

ऑस्कर 2023 Live Updates: फैंस का इंतजार खत्म हुआ. ऑस्कर 2023 शुरू हो गया है. लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है. इस बार ऑस्कर समारोह का कारपेड रेड नहीं बल्कि शैम्पेन है, जिसे 62 साल बाद बदला गया है. इस बार भारतीय दर्शकों के लिए ऑस्कर खास होने वाला है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर सबकी नजरें अटकी है. तो दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. इसे लेकर भी दर्शक काफी उतसाहित है. किसे ऑस्कर मिला और कौन जीत से चूका, इसके बार में हर अपडेट यहां देखें..

विज्ञापन

पीयूष गोयल ने दी ये जानकारी

पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि, ”वी विजयेंद्र प्रसाद, जो फिल्म आरआरआर के पटकथा लेखक हैं, उन कई असाधारण लोगों में से एक हैं जिन्हें प्रधानमंत्री ने जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए नामित किया था.

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

करण जौहर ने जताई खुशी

फिल्मकार करण जौहर ने फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने लिखा, ‘‘ ऐतिहासिक. मैं खुशी के मारे उछल रहा हूं. बेहद गर्व की बात है.’’ निर्देशक ने कहा कि इतिहास रचने के लिए उन्हें ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम पर गर्व है.

प्रेम रक्षित ने ऐसे जाहिर की खुशी 

गीत ‘नाटु नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने लॉस एंजिलिस से ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस गीत का ऑस्कर जीतना ‘‘भारत के लिए गर्व का पल है.’’ पुरस्कार जीतने के उत्साहपूर्ण क्षण के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी एक साथ बैठे थे. घोषणा होते ही हम खुशी के मारे पागल हो गए और एक-दूसरे को गले लगाने लगे.’’

जयराम रमेश ने कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए सोमवार को कहा कि ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि सरकार शायद ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972’ में उन संशोधनों के लिए आगे नहीं बढ़ेगी जो हाथियों के प्रतिकूल हैं. पूर्व पर्यावरण मंत्री रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘यह अद्भुत है कि ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर मिला है. शायद अब इससे मोदी सरकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में हाथियों के प्रतिकूल माने जाने वाले उन संशोधनों को लेकर आगे नहीं बढ़े जिनका व्यापक स्तर पर विरोध हुआ है.’’ वन्यजीव (संरंक्षण) संशोधन विधेयक, 2022 को पिछले साल दिसंबर में जब पारित किया गया था तो रमेश ने इसके कई प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया था. इस विधेयक में संरक्षित क्षेत्रों के बेहतर प्रबंधन के जरिए वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही विधेयक में उन अनुसूचियों को युक्तिसंगत बनाने पर भी जोर दिया गया है जिनमें वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्रजातियों को सूचीबद्ध किया गया है.

क्या आपने देखा ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola