Live Updates

Bochaha By Election Voting 2022 : बोचहां में 59.20% मतदान, आयोग ने कहा- शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न

Updated:
विज्ञापन

Bochaha By Election Voting 2022 Live Updates: बोचहां विधानसभा उपचुनाव में 59.20% मतदान, चुनाव आयोग ने कहा, ‘शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न’ जानिये ताजा अपडेट

विज्ञापन

उपचुनाव में 59.20% मतदान

बोचहां विधानसभा उपचुनाव में 59.20% मतदान, चुनाव आयोग ने कहा, ‘शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न’.

5 बजे तक 57.83 % हुआ मतदान

बोचहां विधानसभा उपचुनाव मतदान जारी. 5 बजे तक 57.83 % हुआ मतदान. शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान. शाम 6 बजे तक होगा मतदान.

105 साल की महिला वोटर

बोचहां उपचुनाव में महिला वोटरों में दिख रहा खासा उत्साह. मतदान केंद्र पर महिलाओं की कतार. बोचहां उपचुनाव में 105 साल की महिला वोटर ने भी किया मतदान.

बोचहां उपचुनाव में बंपर वोटिंग, रिकार्ड टूटने के आसार

बोचहां विधानसभा सीट को लेकर लगातार मतदान जारी है. सुबह 7 बजे मतदान की शुरुआत हुई थी और 3 बजे तक के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक अब तक 48.60 फ़ीसदी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3 बजे तक लगभग आधे मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है. 3 घंटे का वक्त अभी बचा हुआ है और ऐसे में शाम 6 बजे तक बोचहांं में वोटिंग का पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है.

मतदान केंद्र से एक युवक गिरफ्तार 

बोचहां में उपचुनाव के दौरान पुलिस ने मतदान केंद्र संख्या 209/210 से एक शख्स को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार युवक का नाम विकास यादव (रमेश राय, बोरबारा) है . एक बजे तक वोटिंग 34.8 प्रतिशत मतदान हुआ है.

नाव से चलकर वोट डालने आए मतदाता

बोचहां चुनाव में मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह दिख रहा है. लोग दूर-दराज के दुर्गम इलाकों से नाव की सवारी करके भी वोट डालने आते दिखे.

Bochaha By Election Voting 2022 : बोचहां में 59.20% मतदान, आयोग ने कहा- शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola