Bihar Weather Today: भीषण शीतलहर की चपेट में अभी रहेगा बिहार, जानिये क्या कहता है मौसम विभाग..

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Today : बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ी हुई है. रविवार को गया का पारा 3 डिग्री से भी नीचे रहा. सोमवार को गया का पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है. जानिये किन 5 जिलों में कड़ाके की ठंड का आज अलर्ट जारी हुआ…

विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गयी है. चेतावनी दी गयी कि लोग वेबजह घरों से बाहर नहीं निकलें. मौसम विभाग के मुताबिक हवा का दबाव सामान्य से ऊंचे स्तर पर रहेगा और सेहत के हिसाब से ऐसे समय में अलर्ट रहने की जरुरत है.

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 12 तारीख से ही बिहार के मौसम थोड़ी नरमी देखी जा सकती है. तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

तापमान की ताजा रिपोर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से तापमान की ताजा रिपोर्ट जारी की गयी है. जानिये अपने जिले का हाल..

जानिये इन क्षेत्रों का तापमान

बिहार में ठंड का कहर सोमवार को भी जारी है. अररिया के फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, भागलपुर के सबौर का पारा 5 डिग्री और रोहतास के डेहरी में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया.

सुपौल जिले में भीषण ठंड

सुपौल जिले में भीषण ठंड का प्रकोप विगत एक सप्ताह से लगातार जारी है. जिससे सभी वर्ग के लोग काफी परेशान हैं. तापमान में लगातार हो रही गिरावट से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. ठंड के साथ सर्द पछुआ हवा ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

ठंड के कारण गरीबों को परेशानी

जमुई. बढ़ती ठंड के कारण गरीबों को परेशानी हो रही है. पांच किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण बढ़ी कनकनी के कारण फुटपाथ व खुले में सोने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन व समाजसेवियों से अलाव जलवाने व कंबल देने की मांग की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola