Election Results 2023: आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसके अनुसार चलेंगे, तेलंगाना में जीत के बाद बोले शिवकुमार

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Prime Minister and senior BJP leader Narendra Modi arrives to attend the celebrations after party’s victory in elections to the Legislative Assemblies of Madhya Pradesh, Rajasthan and Chhattisgarh, at BJP headquarters, in New Delhi, Sunday, Dec. 3, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI12_03_2023_000267B)

Election Results 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज कर केसीआर को सत्ता से बेदखल कर दिया है. तीनों राज्यों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिली है. यहां अपने दम पर पार्टी सरकार बनाने में कामयाब होगी. चुनाव परिणाम से जहां बीजेपी खेमे में खुशी है, वहीं कांग्रेसी मायूस हैं. अब बीजेपी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री को तलाशने में जुट गई है. सभी राज्यों के रिजल्ट देखने के लिए देखते रहें प्रभातखबर डॉट कॉम.

विज्ञापन

Election Results 2023 LIVE: आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसके अनुसार चलेंगे, तेलंगाना में जीत के बाद बोले डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि आज हमने कांग्रेस विधायक दल की पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक की. तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को मौका देने के लिए हम राज्य के लोगों को धन्यवाद देते हैं… नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत करने का संकल्प लिया. सभी ने तय किया है कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसके अनुसार चलेंगे.

Election Results 2023 LIVE:  हैदराबाद में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी

तेलंगाना में कांग्रेस ने चुनाव में जीत दर्ज की है. इसके बाद हैदराबाद में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक चल रही है. बैठक में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस विधायक मौजूद हैं.

Election Results 2023 LIVE: चारों राज्यों के नतीजे उत्साहवर्धक, पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर में कहा

संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पीएम मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं. संसद परिसर में उन्होंने मीडिया से बात की और तीन राज्यों में जीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं महिलाओं और किसानों के साथ-साथ गरीबों की है. उन्होंने कहा कि चारों राज्यों के नतीजे उत्साहवर्धक रहे. सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है जबकि राजीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है. पराजय पर विपक्ष को गुस्सा नहीं करना चाहिए.

Election Results 2023 LIVE: बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया गया, सीएम को लेकर बीजेपी में मंथन शुरू

तीन राज्यों में जीत के बाद अब तीनों राज्यों में सीएम को लेकर बीजेपी मंथन कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान से बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया गया है.

Election Results 2023 LIVE: तेलंगाना चुनाव में बीजेपी के तीन सांसद हारे, कांग्रेस के तीन सांसद जीते

तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता की ओर अग्रसर है. यहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तेलंगाना से बीजेपी के तीन लोकसभा सदस्यों को राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के तीन और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक सांसद ने जीत हासिल की. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि निजामाबाद से पार्टी के सांसद डी. अरविंद कोरातला विधानसभा सीट पर हार गए. आदिलाबाद से भाजपा के एक अन्य लोकसभा सदस्य सोयम बापू राव को भी बोथ विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी कोडंगल से जीते, जो मलकाजगिरी से लोकसभा सदस्य हैं. वह कामारेड्डी सीट से भी चुनाव लड़े थे लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से हार गए. कांग्रेस के लोकसभा सदस्य के. वेंकट रेड्डी और एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने क्रमशः नलगोंडा और हुजूरनगर निर्वाचन क्षेत्रों से जीत दर्ज की. बीआरएस के लोकसभा सदस्या मेडक कोथा प्रभाकर रेड्डी दुब्बाक विधानसभा सीट से विजयी हुए.

Election Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तुलना में भाजपा को मिले करीब आठ प्रतिशत अधिक वोट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगभग 48.55 प्रतिशत वोट मिले जो कांग्रेस की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है. इस बढ़त की बदौलत भाजपा ने न केवल 163 सीट पर जीत दर्ज की है बल्कि मध्य प्रदेश की द्वि-ध्रुवीय राजनीति में अपनी स्थिति भी पहले से मजबूत कर ली.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola