Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा
Amritpal Singh Arrested: कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को 36 दिनों के बाद पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे मोगा पुलिस ने रोडेवाल गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था. इधर वारिस पंजाब दे प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा
एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब से अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंच गया है.
अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ शिफ्ट, बढ़ायी गयी सुरक्षा
खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को पंजाब से असम की एक जेल में लाए जाने की खबरों के मद्देनजर डिब्रूगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा. डिब्रूगढ़ के जिस केंद्रीय कारागार में सिंह को रखा जाएगा वहां बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जेल परिसर के चारों ओर असम पुलिस के विशिष्ट ब्लैक कैट कमांडो, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और जेल सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. जेल के अंदर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- किसने भागने में मदद की
खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने बड़ा सवाल उठाया है. कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भारत विरोधी प्रचारक और आतंकवादियों के समर्थक अमृतपाल सिंह को पहली बार में भागने में किसने मदद की थी?
पंजाब में किसी भी हाल में शांति भंग नहीं होने देंगे, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद बोले संजय सिंह
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा, पंजाब की आप सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी. लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हमने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख्त से सख्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं. सब लोग शांति बनाये रखें.
पंजाब में किसी को माहौल खराब नहीं करने देंगे : आईजी सुखचैन गिल
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, पंजाब में किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा.
इन खबरों को भी पढ़ें
क्यों अमृतपाल की तलाश कर रही थी पुलिस! क्या है उसपर आरोप, जानिए कैसे पुलिस को चकमा दे रहा था भगोड़ा आरोपी
Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारे में किया प्रवचन, वीडियो वायरल
कौन है लोगों की भावनाओं को भड़काने वाला अमृतपाल सिंह? खालिस्तान के नाम पर चलाता था प्रोपगैंडा
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए