Breaking News Live: बंगाल पंचायत चुनाव, पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में होगा पुनर्मतदान

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 10 और 11 जुलाई को बंद. दिल्ली में भारी बारिश, सीएम अरविंद केजरीवाल ने अफसरों की छुट्टियां कैंसिल की, दिए दिशा-निर्देश. हरियाणा में पंचायती राज उपचुनाव आज, शाम तक आएंगे परिणामा. आज विदर्भ से अपनी महाराष्ट्र यात्रा की शुरुआत करेंगे उद्धव ठाकरे. जीएसटी से जुड़े अपराधों की जांच कर सकेगी ईडी, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज होगा मामला. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव, पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में होगा पुनर्मतदान

राज्य चुनाव आयोग ने बताया, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में पुनर्मतदान होगा. मालूम हो पंचायत चुनाव के दौरान बंगाल में भारी हिंसा हुई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी.

अंडमान और निकोबार द्वीप में महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, अंडमान और निकोबार द्वीप के कैंपबेल खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गयी है.

जेपी नड्डा ने उज्जैनी महाकाली के दर्शन किये, तेलंगाना के लिए मांगा आशीर्वाद

उज्जैनी महाकाली मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आज मुझे बोनालु के शुभ त्योहार में महाकाली माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हम सभी जानते हैं कि बोनालु त्योहार तेलंगाना की संस्कृति और परंपरा को उजागर करता है. मैंने तेलंगाना विकास करे और तेलंगाना के लोग तीव्र गति से आगे बढ़े, हमारी पार्टी के लोग तेलंगाना के लिए पूरी ताकत से काम करे, ऐसा मैंने माता से आशीर्वाद मांगा है.

महाराष्ट्र में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने चार वाहनों की मारी टक्कर, एक की मौत

महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बातया जा रहा है कि आज सुबह मुंबई में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चूनाभट्टी के पास एक ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए. मृतक की पहचान अब्दुल शेख के रूप में हुई है. घायल सूरज सिगवान और अब्दुल वाहिद सिद्दीकी का इलाज मुंबई के सायन अस्पताल में चल रहा है. ट्रक के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं.

भारी बारिश के कारण दिल्ली में स्कूल बंद, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में भारी बारिश की वजह से स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, पिछले दो दिनों से हो रही मूसलधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी स्कूल को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है.

बंगाल में जारी हिंसा के बीच दिल्ली जाएंगे राज्यपाल सीवी आनंद, गृह मंत्री से करेंगे भेंट

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान भड़की हिंसा आज दूसरे दिन भी जारी है. इस बीच खबर आ रही है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली का दौरा करने वाले हैं. जहां वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. गौरतलब है कि हिंसा में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola