ePaper

त्वचा को बचाएं रंगों के कहर से

Updated at : 06 Mar 2015 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
त्वचा को बचाएं रंगों के कहर से

होली के मौके पर त्वचा का ख्याल रखना सबसे जरूरी है, क्योंकि इन दिनों होली के रंगों में कई तरह के नुकसानदेह पदार्थो की मिलावट होती है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप अपनी त्वचा को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाना चाहती हैं तो होली खेलने से पहले व बाद में त्वचा […]

विज्ञापन
होली के मौके पर त्वचा का ख्याल रखना सबसे जरूरी है, क्योंकि इन दिनों होली के रंगों में कई तरह के नुकसानदेह पदार्थो की मिलावट होती है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप अपनी त्वचा को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाना चाहती हैं तो होली खेलने से पहले व बाद में त्वचा का विशेष देखभाल करना न भूलें.
होली खेलने से पहले आप अपनी त्वचा पर वैसलीन जैसी जैली क्रीम जरूर लगा लें. खासतौर से अपने चेहरे की त्वचा का खास ख्याल रखें. हाथों पर भी वैसलीन लगा कर रखें.
अपने नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट नेलपॉलिश लगा कर रखें. ताकि उन पर रंगों का बुरा प्रभाव न पड़े.
बालों में ढेर सारा तेल लगा कर रखें. ताकि बाल खराब न हों. होली खेलते वक्त कभी भी बालों को खुला न छोड़ें. चूंकि इससे आपके बाल बहुत ज्यादा खराब हो जायेंगे. बालों में हेयर सीरम लगाना एक बेहतरीन विकल्प होगा. आप चाहें तो बालों में कंडीशनर लगा कर छोड़ दें. इससे आपके बालों को नुकसान नहीं होगा. चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना भी अच्छा विकल्प साबित होगा.
होली खेलने के बाद रंगों को हटाना बहुत जरूरी है. इसके लिए जरूरी है कि पहले आप अपने बालों व चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धोएं. कभी भी अपने चेहरे को स्क्रब करने की कोशिश न करें. इससे आपके चेहरे को नुकसान हो सकता है और त्वचा खुरदरी हो सकती है.
नहाने के लिए हल्के गरम पानी का इस्तेमाल करें.
इसके बाद हाथ व पैर से रंग हटाने के लिए बेसन व नींबू का इस्तेमाल करें. बाद में किसी अच्छे मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें.
अगर रंग आसानी से नहीं जा रहे, तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें. इसके अलावा ग्लिसरीन, नींबू, बेसन का लेप भी लगा सकते हैं. बालों को अच्छी तरह शैंपू करना न भूलें. कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें. बाद में बालों को अच्छी तरह सुखाएं और फिर से सीरम लगाएं.
होली के एक हफ्ते पहले ब्लीचिंग, वैक्सिंग या फेशियल न कराएं.
कोशिश करें कि हिना, मेरीगोल्ड कलर व हर्बल रंगों से ही होली खेलें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola