नीम के तेल से दूर होगी लाल दाने की समस्या

Updated at : 09 Jan 2015 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
नीम के तेल से दूर होगी लाल दाने की समस्या

ठंड में स्केबीज (लाल दाने) की समस्या आम है. यह रोग इस मौसम में साफ-सफाई की कमी से होता है. त्वचा पर लाल-लाल दाने निकल जाते हैं और उनमें तेज खुजली होती है. प्रस्तुत हैं बचाव के कुछ आसान उपाय. – एक-एक चम्मच टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल मिला कर प्रभावित स्थान पर लगाएं. […]

विज्ञापन
ठंड में स्केबीज (लाल दाने) की समस्या आम है. यह रोग इस मौसम में साफ-सफाई की कमी से होता है. त्वचा पर लाल-लाल दाने निकल जाते हैं और उनमें तेज खुजली होती है. प्रस्तुत हैं बचाव के कुछ आसान उपाय.
– एक-एक चम्मच टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल मिला कर प्रभावित स्थान पर लगाएं. दो-तीन सप्ताह में यह ठीक हो जायेगा. गर्भवती इसे न लगाएं.
– शुद्ध नीम के तेल को प्रभावित त्वचा पर लगाएं. रोग ठीक हो जायेगा.
– प्रभावित त्वचा को धोकर नीम की पत्तियों को पीस कर लगाएं और सूखने दें.
– एक कप पानी में नीम की पत्तियों को उबालें और रोज पीएं.
– 10-12 बूंद टी ट्री ऑयल को नहाने के पानी मिलाएं और उस पानी से नहाएं.
– एक चम्मच हल्दी में कुछ बूंद नीबू का रस मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बनाएं. लगा कर सूखने दें, फिर धो लें.
– बराबर मात्र में पानी और सिरका लें. इस मिश्रण को रुई से त्वचा पर लगाएं. कुछ मिनट के बाद इसे धो लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola