ePaper

जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्‍खों के बारे में

Updated at : 16 Jul 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्‍खों के बारे में

जिन लोगों को दूध से एलर्जी नहीं है, वे रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल कर पी लें. इससे इम्यून पावर मजबूत होगा. आंवला में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है. इसका सलाद के तौर पर सेवन भी शरीर को निरोग रखने में सहायक होता […]

विज्ञापन

जिन लोगों को दूध से एलर्जी नहीं है, वे रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर डाल कर पी लें. इससे इम्यून पावर मजबूत होगा.

आंवला में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है. इसका सलाद के तौर पर सेवन भी शरीर को निरोग रखने में सहायक होता है. अगर आंवले का मौसम नहीं है, तो इसका चूर्ण या रस भी ले सकते हैं.

आंवला पथरी को निकालने में कारगर है. रोजाना सुबह एक-एक चम्मच आंवले का पाउडर खाएं. आंवले के अलावा पथरी के इलाज में जामुन को भी कारगर बताया गया है.

अगर आपके पेट में पथरी है, तो पत्थरचट्टा के पौधे का एक पत्ता लें और उसे मिश्री के कुछ दानों के साथ पीस कर खा लें. पत्थरचट्टा औषधीय गुणों वाला सदाबहार पौधा है. किडनी में पथरी की समस्या के लिए भी यह सबसे कारगर माना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola