ePaper

दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारी के लिए आपका ''जीन'' हो सकता है जिम्मेदार

Updated at : 08 Jul 2019 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारी के लिए आपका ''जीन'' हो सकता है जिम्मेदार

लंदन : मोटापा, शिक्षा और व्यक्तित्व जैसे कई आनुवंशिक गुण और कारक दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारियों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. इसका खुलासा एक नये अध्ययन से हुआ है. ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दो लोग जो एक जैसा खाना खाते हैं और अपने मुंह […]

विज्ञापन

लंदन : मोटापा, शिक्षा और व्यक्तित्व जैसे कई आनुवंशिक गुण और कारक दांतों के खराब होने और मसूड़ों की बीमारियों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. इसका खुलासा एक नये अध्ययन से हुआ है. ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दो लोग जो एक जैसा खाना खाते हैं और अपने मुंह का ख्याल भी एक ही तरह से रखते हैं, उनमें भी दांतों की सड़न की बीमारी अलग-अलग हो सकती है लेकिन अनुसंधानकर्ता अभी तक इसके पीछे की वजह बताने में सक्षम नहीं थे.

स्वीडन के उमिया यूनिवर्सिटी के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ओडोनोटोलॉजी’ के इंगेगर्ड जोनासन ने बताया, ‘इस अध्ययन से स्पष्ट पता चला है कि दांत भी हमारे शरीर का हिस्सा हैं. कई अन्य चीजों के साथ ही हम यह देख सकते हैं कि हृदय संबंधी बीमारियों और दांतों के खराब होने का भी संबंध है.’

इसको लेकर पहले भी अनुसंधान हुए और उसमें यह भी सामने आया की इसमें जीन शामिल हो सकते हैं लेकिन किसी की भी पुष्टि नहीं हो पायी थी. ये बीमारियां बहुत पेचीदा होती हैं और इस संबंध को समझने के लिए बड़े अनुसंधान की जरूरत होती है.

मौजूदा अध्ययन ‘नेचर कम्युनिकेशन’ में प्रकाशित हुआ है और इसमें नौ अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल अध्ययन के आंकड़े हैं. इस अध्ययन में 62,000 लोगों ने हिस्सा लिया था. इस अनुसंधान 47 नये जीन की पहचान की गयी जो दांतों के खराब होने से जुड़े हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola